Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में दोमुंहे बालों की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा
सर्दियों के समय बालों की आम समस्या है उनका दोमुंहा हो जाना। इसका कारण न केवल ठंडा मौसम होता है बल्कि कई और भी ऐसी वजहें हैं, जिसकी वजह से बाल दोमुंहे हो जाते हैं। ठंडे मौसम में बालों से सारी प्राकृतिक नमी चली जाती है और बाल रूखे बन जाते हैं।
अगर बालों का खास ख्याल रखा जाए तो वह दोमुंहे होने से बच सकते हैं। शैंपू करने से बाल रूखे हो जाते हैं इसलिये इसके बाद कंडीशनर करना ना भूलें क्योंकि इससे खोई हुई नमी दुबारा वापस आ जाती है। इसके साथ ही अगर बालों की रेगुलर कटिंग की जाए तो भी बाल दोमुंहे नहीं होते।
READ: लंबे बालों में दो मुंहे बाल से पाएं छुटकारा
आज हम आपको कुछ प्राकृतिक उपाय बताएंगे जिससे आप दोमुंहे बालों से हमेशा के लिये छुटकारा पा सकती हैं।

अंडे का शैंपू
रोजमेरी तेल को अंडे के साथ फेंट लें और फिर उससे अपने बालों की मसाज करें। इससे आपके बाल दो मुंहे होने से बच जाएंगे।

पपीता
पके हुए पपीते को दही के साथ फेंट लें और फिर उसे बालों पर 30 मिनट तक लगाएं रखें, उसके बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें।

रेंड़ी का तेल
रेंड़ी के तेल के साथ जैतून तेल और सरसों के तेल को मिक्स करें। फिर इसे सिर पर लगाएं और बालों को तौलिये से लपेट लें। 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें।

मलाई
शैंपू के बाद मलाई को दूध के साथ मिक्स कर के बालों पर लगाइये। खासतौर पर बालों के आखिरी छोर पर। फिर 15 मिनट के बाद बालों को धो लीजिये।

शहद
शहद और दही को मिक्स करें। इसे सिर पर लगाएं खासतौर पर बालो के आखिरी छोर पर । फिर 20 मिनट के बाद पानी से बाल साफ कर लें।

नारियल तेल
एक्सट्रा वर्जिंन कोकोनट ऑइल दो मुंहे बालों की समस्या को खतम करने में बहुत मददगार होता है। यह तेल बालों को रिपेयर करता है, नमी पहुंचाता है और बालों को मजबूत बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
