Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आपके बालों के लिये ये 3 बेस्ट फूड
अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों में हर वक्त मजबूती बनी रहे और वे हमेशा चमकते रहें तो आपके बालों को चाहिये ऐसे आहार जो उनकी ग्रोथ बढ़ाने में मदद करें। बालों को अच्छी केयर के साथ ही अच्छे खान-पानी की भी आवश्यकता पड़ती है।
बालों में हेयर पैक का इस्तमाल उन्हें चमकीला और मजबूती प्रदान कर सकता है। हम अपने कई आर्टिकल्स में बता चुके हैं कि बालों के लिये कौन से आहार अच्छे होते हैं। यदि आपको अच्छे बाल चाहिये तो अपनी डाइट में नीचे दी गई तीन चीजों को शामिल करना बिल्कुल भी ना भूलें। ये तीन चीज़े बाजार में बड़ी ही आसानी के साथ मिल जाएंगी। आइये जाने क्या हैं वे आहर -

अंडे
अंडे में स्पेशल विटामिन्स होते हैं जिन्हें हम बायोटिन कहते हैं। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं तथा उसकी जड़ को और अधिक मजबूत करते हैं। अगर बालों में बायोटिन की कमी हो जाती है तो आपके बाल रूखे और कमजोर बन सकते हैं। अंडे स्कैल्प के लिये भी अच्छे माने जाते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
गहरी हरी रंग की सब्जियां जैसे ब्रॉक्ली और पालक बालों के लिये काफी अच्छी मानी जाती हैं क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी काफी मात्रा में होता है। यह सिर से प्राकृतिक तेल निकालने में मदद करती हैं। यह एक प्राकृतिक कंडीशनर भी होता है। सिर का प्राकृतिक तेल बालों में चमक भरता है। स्वस्थ बालों के लिए 13 फूड
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है जो कि आयरन को सोखने में मदद करता है। यह बालों की बढ़त के लिये काफी अच्छा होता है। दिन में थोड़ी सी स्ट्रॉबेरी खाने से आपके बालों की लंबाई बढे़गी और उनमें मजबूती आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
