Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
केरेटिन-स्मूदनिंग नहीं, सुलझे शाइनी बालों के लिए है सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट
आपने कई ऐसे हेयर ट्रीटमेंट के बारे में सुना होगा जो लंबे, सुलझे, मुलायम और शाइनी बालों का वादा करते हैं लेकिन क्या वो सच में ऐसा रिज़ल्ट दे पाते हैं।
मार्किट में ढेरों हेयर ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं लेकिन एक ऐसा ट्रीटमेंट है जो आपके बालों के पूरे टेक्सचर को ही बदलने की गारंटी देता है। साथ ही ये आपके बालों में मॉइशचर को सील करके शाइन भी देता है। जानें इस ट्रीटमेंट के बारे में।

क्या है सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट?
सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट में आपके बालों के साथ सेलोफेन को सील किया जाता है जो बालों की क्वालिटी में सुधार लाता है। इस ट्रीटमेंट में ये सुनिश्चित किया जाता है कि आपके बालों में नमी लॉक हो जाये और वो बेजान ना रहें।
आसान शब्दों में कहा जाए तो सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट एक केमिकल प्रोसेस है जिसे आपके बालों को सॉफ्ट और स्ट्रांग बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये आपके रूखे और डैमेज बालों को रिपेयर करता है और साथ ही फ्रिज़ीनेस को कंट्रोल करता है।

क्या इस ट्रीटमेंट से होगा बालों को कोई नुकसान
सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट बालों को कई तरह के लाभ पहुंचाने का वादा करता है, जिसे जानकर कई लोगों को हैरानी होती है। हक़ीक़त यही है कि सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट बेहतरीन है और ये आपके बालों की सेहत का ख्याल रखता है। इस प्रोसेस में ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स हों जो कि बालों के लिए बहुत लाभदायक हैं। ये बालों के रेशों को मज़बूती और चमक देते हैं। इस ट्रीटमेंट की एक और खास बात ये है कि ये सिर्फ बालों के रेशों पर किया जाता है, आपके स्कैल्प या जड़ों पर नहीं। इस वजह से स्कैल्प या रूट्स को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की संभावना ही खत्म हो जाती है।

सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट के फायदे
ये आपके बालों की क्वालिटी बेहतर करता है
ये आपके बालों के हर एक रेशे पर काम करता है और उनमें चमक लाता है
ये पिग्मेंट फ्री प्रोसेस है और सिर्फ बाहरी ट्रीटमेंट है
इसमें समय की बचत होती है क्योंकि बाकि ट्रीटमेंट के मुक़ाबले ये कम समय लेता है
इसे आप घर पर भी कर सकते हैं इस वजह से ये आपके बजट पर भी भारी नहीं पड़ेगा

सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट के आसान स्टेप्स
सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट के स्टेप्स इतने आसान हैं कि आप इन्हें घर पर ही कर सकते हैं।
सबसे पहले शैम्पू से अपने बालों को धो लें। इस बात का ध्यान रखें की शैम्पू में सल्फेट ना हो। कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें।
जिस तरह से आप कंडीशनर लगाती हैं उसी तरह इस प्रोसेस में गीले बालों में सेलोफेन लगाएं और उसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आप इसे सूखने के लिए बालों को खुला छोड़ सकती हैं या कपड़े में लपेट कर नमी को लॉक करने के लिए रुक सकती हैं या फिर ब्लो ड्रायर की मदद से सुखाकर 30 मिनट बीतने का इंतज़ार करें।
30 मिनट के बाद अपने बालों को पानी से धो लें और अब कंडीशनर लगाएं। 5 मिनट इसे लगा रहने दें और सादे पानी से धो लें।
बालों को अपने आप सूखने दें। अब किसी भी तरह के स्टाइल के लिए आपके बाल पूरी तरह से तैयार है।
सेलोफेन हेयर ट्रीटमेंट में कोई जोखिम नहीं है लेकिन ये कम अवधि तक रहने वाला ट्रीटमेंट है। हर वॉश के साथ धीरे धीरे इसका असर कम होगा। मगर इसके बावजूद इसे ट्राई किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
