Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लहराते और खूबसूरत बालों के लिए करें हेयर डिटॉक्स, जाने इसका सही तरीका

जिस तरह से बॉडी में जमे टॉक्सिन को निकालने के लिए बॉडी डिटॉक्सिटेशन का सहारा लिया जाता है। वैसे ही बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए हेयर डिटॉक्स भी होता है।
हेयर डिटॉक्स की प्रक्रिया में आपके बालों व सिर में जमी सारी गंदगी को निकाला जाता है। सिर्फ शैंपू करने से भी आपके सिर की पूरी तरह से सफाई नहीं हो पाती है, इसीलिए हेयर डिटॉक्स के माध्यम से बालों और स्कैल्प में जमे टॉक्सिन को डिटॉक्स के जरिए निकाला जाता है।
आपके बाल लगातार प्रदूषण, सूर्य की हानिकारक किरणों और धूल मिट्टी, केमिकल स्टाइलिंग और पसीने के सम्पर्क में आने की वजह से कमजोर होने के साथ अपनी चमक भी खोने लगते है। इन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए बालों की सारी गंदगी को हेयर डिटॉक्स के जरिए बाहर निकालना जरूरी होता है।
आइए जानते है कि घर बैठे आप किस तरह अपने बालों को हेयर डिटॉक्स कर सकते हैं।

सब्जियों के जूस का करें इस्तेमाल
बालों को डिटॉक्स करने के लिए सब्जियों के जूस का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप प्याज, लहसुन या अदरक में से किसी का भी रस लेकर अपने स्कैल्प पर मसाज कर एक घंटे के लिए लगाकर छोड़ना है। इसके बाद शैंपू कर लें। ये आपके बालों से गंदगी दूर कर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी न सिर्फ शरीर का डिटॉक्सिटेशन करती है बल्कि
बालों में जमी गंदगी को दूर करने के लिए आप ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों का झड़ना कम करते हैं और बालों को लंबा होने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आपको दो टी बैग एक कप पानी में डिप करके रखने होंगे। अब इसे एक घंटे के लिए बालों पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद बालों को धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर
यह उपाय बालों के नैचुरल ऑयल को बिना कोई नुकसान पहुंचाए बालों को डिटॉक्स करेगा। इस उपाय को बालों को शैंपू और कंडीशनर करके सप्ताह में 1 बार करें। इसके लिए 2 कप पानी में 1 चौथाई कप एप्पल साइडर विनेगर मिला कर बालों को शैंपू और कंडीशनर करके बालों पर लगाएं। फिर 5 मिनट बाद उंगुलियों से स्कैल्प की मसाज करके नॉर्मल पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा
बालों को डिटॉक्स करने के लिए बेकिंग सोडा भी बहुत काम की चीज है। बेकिंग सोडा में पाएं जाने वाले तत्व बालों की जड़ों से सफाई करते हैं। इसके लिए हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और इस पेस्ट को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब अपने सूखे बालों पर ये पेस्ट लगाएं और हाथों से हल्की मालिश करें। अब कुछ मिनटों के लिए इसे बालों में लगाकर छोड़ दे। इसके बाद अब बालों में कंडीशनर लगा लें, आप चाहें तो कच्चे शहद को भी बालों में कंडीशनर के तौर पर लगा सकते हैं।

सी सॉल्ट
इस उपाय को करने के लिए 2 चम्मच सी सॉल्ट और 1 चम्मच शैंपू लें। इसे स्कैल्प पर लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें। इस इसका इस्तेमाल 15 दिनों पर एक बार ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
