Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने के लिए लिस्टेरिन के नुस्खे

डैंड्रफ ना केवल परेशान करता है बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। इससे सिर में खुजली तो रहती ही है साथ ही लोगों का सामना करने में भी डर लगता है।
बालों या स्कैल्प पर धूल-मिट्टी के जम जाने पर डैंड्रफ की समस्या होने लगती है जिसकी वजह से स्कैल्प की त्वचा सूखी और खुजली वाली हो जाती है।

मार्केट में एंटी डैंड्रफ शैंपू से लेकर तेल तक सब उपलब्ध हैं जोकि स्कैल्प से डैंड्रफ को हटाने का पक्का वादा करते हैं लेकिन क्या ये सच में काम करते हैं ?
कई बार ऐसे तमाम उत्पादों का इस्तेमाल करने के बाद भी डैंड्रफ से छुटकारा नहीं मिल पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस चीज़ का प्रयोग आप माउथवॉश के रूप में करते हैं उससे भी डैंड्रफ का ईलाज संभव है। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना। इसके लिए लिस्टेराइन सबसे सही ईलाज है।
लिस्टेरिन में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक यौगिक होते हैं जोकि स्कैल्प की खुजली को दूर कर मॉश्इचर को रिस्टोर करके रखते हैं। ये डैंड्रफ की वजह से हो रही खुजली को भी दूर करता है और ठंडक पहुंचाता है।
लिस्टेरिन के ये गुण इसे डैंड्रफ का बेहतरीन ईलाज बनाता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह बालों को स्वस्थ बनाने और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लिस्टेरिन का प्रयोग कर सकते हैं। अगर स्कैल्प पर कोई कट है तो उसे सूखने दें और तभी इसका इस्तेमाल करें।
डैंड्रफ के लिए लिस्टेरिन
डैंड्रफ और खुजली वाली स्कैल्प से छुटकारा पाने का ये सबसे असरकारी तरीका है।
इन चीज़ों की है जरूरत
1 टेबलस्पून लिस्टेरिन
कॉटन पैड
तरीका
एक कॉटन पैड को लिस्टेरिन में डुबोएं।
इसे स्कैल्प पर लगाएं।
5 से 10 मिनट के बाद बालों को माइल्ड, सल्फेट फ्री शैंपू से धो लें।
बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करें।
लिस्टेरिन और पानी
एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक यौगिक से भरपूर लिस्टेरिन स्कैल्प की खुजली से राहत दिलाती है।
इन चीज़ों की है जरूरत
2 टेबलस्पून लिस्टेरिन
2 टेबलस्पून पानी
स्प्रे की बोतल
तरीका
सबसे पहले बालों को माइल्ड शैंपू और कंडीशन से धो लें।
अब एक स्प्रे की बोतल में थोड़ा पानी और पतला किया गया लिस्टेरिन डालें।
स्कैल्प और बालों पर डालने से पहले स्प्रे बोतल को हिलाएं।
इसे कुछ मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें।
2 सप्ताह तक इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार करें।
लिस्टेरिन और एप्पल सिडर विनेगर
एप्पल सिडर विनेगर से स्कैल्प के पीएच बैलेंस को संतुलित रखा जा सकता है। इससे स्कैल्प स्वस्थ और डैंड्रफ से मुक्त रहती है।
इन चीज़ों की है जरूरत
2 टेबलस्पून लिस्टेरिन
1 टेबलस्पून एप्पल सिडर विनेगर
1 कप पानी
स्प्रे की बोतल
तरीका
पहले बालों को शैंपे से धोकर कंडीशन कर लें।
अब स्प्रे की बोतल में लिस्टेरिन और पानी डालें और स्कैल्प पर लगाएं। इसे कुछ मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद ठंडे पानी से धोएं।
अब एप्पल सिडर विनेगर और पानी को मिक्स करें और बालों को इससे धोएं।
सप्ताह में एक बार इस नुस्खे को जरूर आजमाएं।
लिस्टेरिन और बेबी ऑयल
अगर आपके रूखे बाल हैं तो आप लिस्टेरिन के साथ बेबी ऑयल लगा सकती हैं।
इन चीज़ों की है जरूरत
2 टेबलस्पून लिस्टेरिन
2 टेबलस्पून बेबी ऑयल
तरीका
बेबी ऑयल और लिस्टेरिन को एकसाथ मिक्स करें।
बालों को माइल्ड सल्फेट फ्री शैंपू और कंडीश्नर से धोएं।
अब स्कैल्प पर लिस्टेरिन का मिश्रण डाल दें।
कुछ मिनट तक इससे मसाज करें और फिर सामान्य पानी से सिर धो लें।
दो सप्ताह तक हफ्ते में तीन बार इस नुस्खे को आजमाएं।



Click it and Unblock the Notifications
