Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लम्बे समय तक बालों के कलर को है टिकाना, फॉलो करे इन टिप्स को
क्या आपको अपने बालों का रंगना यानी कलरिंग करवाना अच्छा लगता है। हालांकि आपको मालूम होगा कि ज्यादा हेयर कलर करने से बालों को नुकसान होता है। इसके बाद भी अगर आप हेयरकलर करवा रहे है तो कोशिश करें की वो आपके बालों में काफी समय तक टिका रहें। ताकि आपको अगली बार बालों में जल्दी कलर करवाने की नौबत ना आएं।
कलर किए हुए बालों की अच्छी देखभाल बेहद आवश्यक है, जिससे कि आपके बाल लंबे समय तक कलर्ड रहे। बालों को ज्यादा दिनों तक रंगे हुए बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

टिप 1 -
बालों को कलर करने से पहले उन्हें शैंपू करना ना भूलें। अगर बाल चिपचिपे होंगे, तो उनमें सही तरह से कलर नहीं लग पाएगा। अगर कलर लग भी गया तो लंबे समय तक नहीं रह पाएगा।

टिप 2-
बालों में मेहंदी लगी है, तो उन्हें कलर न करें। मेहंदी कलर को बालों पर अच्छी तरह चढ़ने नहीं देती। ऐसे में बालों से मेहंदी का रंग हटने के बाद ही कलर लगाएं।

टिप 3
कलर करवाने के बाद बालों में हेयर ग्लॉस लगवाएं। हेयर ग्लॉस लगाने से भी बालों का रंग ज्यादा दिनों तक बरकरार रहता है। कलर के बाद बालों पर केवल 10 मिनटों के लिए हेयर ग्लॉस जरूर लगवा लें।

टिप 4
अगर स्कैल्प पर कोई घाव या फोड़े-फुंसियां हों, तो कलर न लगाएं। केमिकल्स लगने से यह समस्या बढ़ सकती है। अगर त्वचा संवेदनशील है, तो पहले हेयर स्टाइलिश से सलाह लें। वह आपको आपके बालों के टेक्सचर के मुताबिक सही कलर बताएंगे।

टिप 5 -
बालों को हमेशा डेमी परमानेंट हेयर कलर से ही रंगवाएं। यह एक असरदार टिप है जो हेयर कलर को ज्यादा समय तक बरकरार रखेगा। वरना बालों पर कलर केवल 30 शैंपू तक ही टिक पाते हैं।

टिप 6 -
स्विमिंग के लिए जाते हुए पहले से सावधानी बरतें। दरअसल , क्लोरीन कलर्ड हेयर को डैमेज करता है। ऐसे में बालों को टाइट बांधें और स्विमिंग कैप पहनें।

टिप 7
अपने बालों को कभी भी गरम पानी से न धोएं। इससे बालों की क्वालिटी तो खराब होती ही है साथ में कलर भी चला जाता है। हमेशा ठंडा या हल्का गरम पानी ही इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
