Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
ट्रीटमेंट से पहले जानें आखिर क्यों होते हैं दोमुंहे बाल
बालों के क्यूटिकल्स (बालों की तीसरी बाहरी परत) के क्षतिग्रस्त होने पर क्यूटिकल्स की परत अलग होने लगती है और बाल रूखे हो जाते हैं, इसी वजह से दो मुंहे बाल आने लगते हैं। दो मुंहे बाल कमजोर और बेजान लगते हैं और बालों की वॉल्यूम एवं टेक्सचर भी प्रभावित होता है। यही कारण है कि दो मुहें बालों से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि आप बालों के खराब हुए सिरों को काट दें।

अगर आप अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सबसे पहले जानते हैं कि किस वजह से दो मुंहे बाल आते हैं और किस तरह बालों को इनसे बचाकर रखा जा सकता है।

बालों को ज्यादा कंघी करना
कुछ लोगों को अपने बालों को बार-बार ब्रश या कंघी करने की आदत होती है। ज्यादा कंघी करने से दोमुंहे बाल होने लगते हैं इसलिए अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अपनी इस आदत को सुधर लीजिए।

पौष्टिक आहार ना लेना
आहार में पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल रूखे हो जाते हैं और अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगते हैं। पोषण और नमी की कमी के कारण दोमुंहे बाल आने लगते हैं। आप दो मुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए अपने आहार में हरी सब्जियां, दालें, बींस, सूखे मेवे, अंडे, लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट और गाजर को शामिल करें। अलग अलग खाद्य पदार्थों को खाना बेहतर रहता है। अगर आप क्रैश डाइट पर हैं तो भी आपके बालों में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

हेयर स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल
बालों पर स्टाइलिंग करने के चक्कर में बाल रूखे होने लगते हैं। स्टाइलिंग के कारण बाल रूखे और अस्वस्थ हो जाते हैं। बालों पर ड्रायर, कर्लिंग रॉड, क्रिंपिंग आयरन और स्ट्रेटनिंग आयरन का इस्तेमाल कम करें क्योंकि इनकी वजह से दो मुंहे बाल आ सकते हैं। साथ ही इनके लगातार इस्तेमाल से ये समस्या बढ़ सकती है।

केमिकल थेरेपी लेना
हेयर कलर और रिलैक्सर जैसी थेरेपी में केमिकल होते हैं। ये तेजी से बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। इन्हें लगाने के बाद बाल बाहर से सुंदर जरूर लगते हैं लेकिन उनकी अंदरूनी परत खराब हो जाती है और दो मुंहे बाल आने लगते हैं।

बहुत ज्यादा शैंपू और कंडीशनिंग करना
बालों और सिर की त्वचा को स्वस्थ एवं सही आकार देने के लिए आपको बालों को शैंपू और कंडीशनर की जरूरत होती है लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना बालों को रूखा बना देता है। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आपको ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें केमिकल्स कम हों। नहाने के बाद बालों को कंडीशन जरूर करें क्योंकि इससे क्यूटिकल्स सुरक्षित रहते हैं।

हेयर एसेसरीज और हेयर स्टाइल बदलना
- बिना रबर टिप वाली बॉबी पिंस और बैरेट्स का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इनसे बाल ज्यादा टूटते हैं।
- रोज बालों में रबर बैंड ना लगाएं क्योंकि इनसे बाल कमजोर और दो मुंहे होने लगते हैं। इनकी जगह मुलायम रबर बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ज्यादा टाइट पोनीटेल ना बनाएं क्योंकि इससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और दो मुंहे बाल निकलने लगते हैं।
- मैटल वाली हेयर एसेसरीज में बाल फंस सकते हैं इसलिए इनसे भी दूर रहें।
- रोजाना बालों की देखभाल करें ताकि उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचे और बालों को जड़ों से मजबूत बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
