Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट के बेनिफिट्स जान हैरान रह जाएंगे आप, क्लिक कर जानें इसके एडवांटेज

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे अपने बालों से प्यार न हो। हर किसी को हेल्दी और सिल्की बाल चाहिए। क्योकि ऐसे बाल न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों को आपकी ओर आकर्षित करने में भी मदद करते हैं। लोग अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं, देशी तरीके अपनाते हैं। ऐसे में कई लोग सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट का तरीका भी चुनते हैं। इस ट्रीटमेंट से आपके बाल फ्रिज़-फ्री, स्मूद और साइनिंग होते हैं। सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट आपके बालों की देखभाल के लिए सबसे अच्छा ऑपशन है। इस ट्रीटमेंट में आप कम से कम मेहनत करके खूबसूरत रेशमी बाल पा सकते हैं। क्या है ये सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट, और ये कैसे काम करता है, जानने के लिए आखिर तक ये आर्टिकल जरुर पढ़े।

सिलिकॉन आपके बालों के लिए क्या करते हैं?
सिलिकॉन मेनमेड पॉलिमर हैं, जो अपने हाइड्रोफोबिक विशेषताओं के लिए जाना जाता हैं। वे आपके हेयर शाफ्ट में नमी बनाए रखने में मदद करता है। कई शैंपू, कंडीशनर और अन्य स्टाइलिंग उत्पादों में सिलिकॉन शामिल होता है। सिलिकॉन आपके बालों के क्यूटिकल के चारों ओर एक पतली परत बनाकर काम करता है। यह लेप आपके बालों को अंदर की ओर से हाइड्रेट रखता है। यह ङेयर शाफ्ट में जाकर नमी भी बनाए रखता है। और आपके बालों को फ्रिज़ी होने से भी बचाता है। सिलिकॉन आपके बालों को हीट-स्टाइलिंग टूल्स से होने वाले हीट डैमेज से बचाने में भी मदद करता है।

सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट के फायदे
सिलिकॉन हेयर ट्रीयमेंट हाइड्रोफोबिक के साथ-साथ हाइड्रोफिलिक भी होते हैं। जबकि कुछ तरह के सिलिकॉन में पानी की कमी होती है। हाइड्रोफोबिक सिलिकोन बालों के चारों ओर एक सुरक्षित परत बनाने में मदद करता हैं। वो बालों में नमी को सील कर देते हैं, और बालों को फ्रिज़-फ्री रखने में मदद करता हैं। हाइड्रोफिलिक सिलिकोन को पानी से आसानी से धोया जा सकता है। वो स्थैतिक को रोकने में भी मदद करता है।
सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट आपके बालों को स्मूद और साइनिंग बनाता है। यह आपके बालों को ज्यादा वजन देता है क्योंकि यह सभी स्ट्रैंड को कोट करता है। यह बालों की मात्रा भी बढ़ाता है। और हीट-स्टाइलिंग टूल्स से होने वाले वालों को नुकसान को भी कम करता है। इस ट्रीटमेंट का एक और बड़ा फायदा यह है कि सिलिकॉन आपके बालों को भी लुब्रिकेट करता है। जिससे इसे सुलझाना आसान हो जाता है।

सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट के नुकसान
सिलिकोन हेयर ट्रीटमेंट के बाद उनकी हाइड्रोफोबिक नेचर उन्हें एक सिंपल शैम्पू से धोना पर बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। सिलिकॉन स्कैल्प बिल्डअप के जमा होने से आपके बाल रूखे और बेजान बना सकते है। कुछ मामलों में, ये बिल्डअप बालों के टूटने का कारण भी बन सकते हैं। अगर सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट से होने वाले नुकसान से आप परेशान है तो एक बार अपने हेयर स्टाइलिश से इसे करवाने से पहले जरुर सलह ले लें।
सिलिकॉन हेयर ट्रीटमेंट आपके बालों को बहुत फायदा पहुंचा सकता है और यह सुनिश्चित करता है कि आपके बाल हर दिन अच्छे दिखे। इसके अलावा, अपने बालों में वॉल्यूम जोड़ने से वे फल्पी, मोटे और ज्यादा सुंदर लगेंगे। सिलिकॉन ट्रीटमेंट हीट-स्टाइलिंग टूल्स से होने वाले नुकसान को भी बहुत कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
