Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झड़ते और लंबे बालों के लिए लगाएं भृंगराज तेल, जानें भृंगराज तेल के फायदे
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में महिला हो या पुरुष हर कोई बालों की समस्या से परेशान है। झड़ते बालों, डैंड्रफ से हर कोई परेशान है। बालों की इन समस्या से निजात पाने के लिए लोग हेयर ऑयल और हेयर ट्रीटमेंट करवाते है लेकिन इसके बाद भी बालों में कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेद तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आयुर्वेद तेल बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आयुर्वेद तेल का इस्तेमाल करने से बाल लंबे समय तक हेल्दी और शाइनी बने रहते हैं। बालों की देखभाल के लिए भृंगराज तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं भृंगराज तेल के फायदे और लगाने का सही तरीका।

भृंगराज तेल के फायदे
भृंगराज तेल में प्रोटीन, विटामिन, एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों की जड़े मजबूत होती है। भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने से बाल लंबे, मुलायम, घने और चमकदार हो जाते हैं। भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा ठंडा करता है। इसके अलावा बालों की जलन को भी कम करता है।

भृंगराज तेल लगाने का सही तरीका
तेल को गर्म करके रातभर बालों में लगाना चाहिए। अगले दिन सुबह बाल धो लें। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती हैं। हफ्ते में दो बार भृंगराज तेल को बालों में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि तेल का असर बालों में जल्द ही देखने को मिलता है। अगर आप रातभर बालों में तेल लगाकर नहीं छोड़ सकते है तो आप बालों में तेल कुछ ही घंटों के लिए लगा सकते हैं।

काले बालों के लिए भृंगराज तेल
भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने से बालों में कलर भी आता है। खराब खान पान की वजह से कम उम्र में लोगों के बाल ग्रे हो जाते हैं। ऐसे में आप भृंगराज का इस्तेमाल डाई के रुप में भी कर सकते हैं।

झड़ते बालों के लिए इस्तेमाल करें भृंगराज ऑयल
भृंगराज ऑयल का इस्तेमाल करने से शरीर के हार्मोन के स्तर में काफी सुधार आता है जिससे गिरते बालों की समस्या कम हो जाती है। भृंगराज तेल का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को गिरने से रोक सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
