Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केमिकल वाला सिंदूर कर सकता है आपको गंजा, जानें सिंदूर लगाने के साइड इफेक्ट
सनातन धर्म में सिंदूर का विशेष महत्व होता है। सिंदूर सुहागन महिलाओं की पहचान होती है। सिंदूर का इस्तेमाल पूजा पाठ में भी किया जाता है। बिना सिंदूर के पूजा अधूरी मानी जाती है। सिंदूर लगाने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। लेकिन आजकल केमिकल वाले सिंदूर का इस्तेमाल करने बालों को काफी नुकसान होता है। चुटकी भर सिंदूर में मौजूद केमिकल बालों और स्किन के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

पहले के समय में सिंदूर कमीला पौधे के बीच से बनाया जाता है, इस ऑर्गेनिक सिंदूर को लगाने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। लेकिन आजकल मार्केट में केमिकल वाला सिंदूर मिलता है। सिंदूर में रेड लेड और मरकरी का इस्तेमाल किया जाता है जो कि त्वचा के लिए काफी हानिकारक है। सिंदूर लगाने से महिलाओं में गंजापन देखने को मिल रहा है।

चुटकी भर सिंदूर बना सकता गंजा
मार्केट में मिलने वाले सिंदूर में आर्टिफिशियल डाई, सिंथेटिक डाई, मरकरी सल्फेट और डाई हैरिडिटी का इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग के लिए लेड ट्रेट्रोएक्साइड का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल वाले सिंदूर का इस्तेमाल करने से बालों में खुजली होती है, केमिकल वाले सिंदूर लगाने से माथे के बाल झड़ने लग जाते हैं। अगर आपके बाल भी झड़ रहे तो केमिकल वाला सिंदूर लगाना बंद करें।

स्किन एलर्जी
लेड से बने सिंदूर का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने के साथ साथ स्किन पर रेशेज और खुजली भी हो सकती है। सिंदूर में सल्फेट होता है जिससे स्किन केंसर होने का डर रहता है। मार्केट में मिलने वाले सस्ते सिंदूर का इस्तेमाल ना करें। मांग भरने के लिए हर्बल सिंदूर का इस्तेमाल करें।

घर पर बनाएं हर्बल सिंदूर
घर पर सिंदूर बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी लें। आधा छोटा चम्मच चूना (सिंदूर का एक चौथाई), गुलाब जल, एक चम्मच गुलाब पंखुड़ी का पेस्ट लें। एक बाउल में चूना और हल्दी अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट में गुलाब की पंखुड़ी का पेस्ट डालें। इन सबको को अच्छे से मिक्स कर लें। मिश्रण मिक्स होने के बाद इसका कलर लाल हो जाएगा। वहीं जब पेस्ट सूख जाता है तो वह ऑरेंज कलर हो जाता है। पेस्ट को नम रखने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इस सिंदूर को आप अपनी मांग में लगा सकते हैं। मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले सिंदूर की जगह आप घर में सिंदूर बना कर लगा सकते हैं। इस सिंदूर का इस्तेमाल करने से स्किन पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। सिंदूर बनाते समय एक बात का ध्यान रखें। चूना का इस्तेमाल कम से कम करें। क्योंकि चूना का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
