Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शाहरुख खान जैसे सिल्की बालों के लिए लॉकडाउन में आजमाएं ये टिप्स
चीन से फैले करोना वायरस का कहर आज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से सभी तरह की शॉप बंद हैं। इस वजह से पुरुष अपने बाल भी नहीं कटवा सकते हैं। घर पर बैठे बैठे बाल बढ़ रहे हैं।

ऐसे में घर में बालों का ख्याल रखना बहुत जरुरी हो जाता हैं। वहीं घर पर आप अपने बालों की केयर कर उन्हें सिल्की बना सकते हैं। चलिए जानते है कि लॉकडाउन के दौरान करें बालों की देखभाल

नारियल तेल
बालों की देखभाल करने के लिए बालों में तेल लगाना बहुत जरुरी होता हैं। बालों में नारियल तेल लगाने से बाल सिल्की हो जाते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान बालों की केयर करने के लिए बालो में नारियल का तेल लगाएं। हफ्ते में 2 से 3 बार बालों की मसाज जरुर करें। नारियल तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। साथ ही नारियल का तेल डैंड्रफ कम करने में भी मदद करता है।

एलोवेरा जेल
कुछ पुरुषों की चाहत होती है कि उनके बाल भी एक्टर शाहरुख खान की तरह सिल्की बने रहें। अगर आप भी सिल्की बाल चाहते है तो अपने बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल की मदद से बाल पहले के मुकाबले सिल्की हो जाते हैं। बालों की हेल्दी ग्रोथ को मेंटेन करने के लिए हफ्ते में दो या तीन बार बालों में एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल को लगाने के लिए एलोवेरा जेल को अपने बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद शैंपू से बाल धो लें।

बालों की सफाई
लॉकडाउन के दौरान पुरुष अपने बालों का खास ख्याल नहीं रख पा रहे हैं आलस के कारण लड़के अपने हेयर वॉश अच्छे से नहीं करते हैं। ऐसे में बालों की सफाई नहीं हो पाती है जिसकी वजह से बालों का झड़ना शुरु हो जाता हैं। सिल्की और मजबूत बालों के लिए बालों को साफ रखना बहुत जरुरी हैं। वहीं कुछ लड़के रोज रोज शैंपू करते हैं। रोज रोज बाल धोने से बाल रुखें और बेजान हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में 2 या फिर 3 बार बालों में शैंपू करना चाहिए।

हेल्दी डाइट
महिलाओं की तरह पुरुष भी अपने रुखे और झड़ते बालों से काफी परेशान हैं। आजकल लाइफस्टाइल में लोगों का खानपान काफी बदल गया हैं। लोग बाहर खाना या फिर मैदा से बनी चीजों ज्यादा खाते हैं। इसका असर हमारे बालों और स्किन पर होता हैं। अगर आपको हेल्दी और घने बाल चाहते है तो अपने डाइट में बदलाव लाएं। बादाम, अंडे समेत हरी सब्जियों का सेवन करना शुरु कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
