Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हेल्दी और सिल्की बालों के लिए हिना खान यूज करती हैं कैस्टर ऑयल
टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हिना खान अक्सर इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। युवाओं के बीच हिना खान का स्टाइल और फैशन सेंस काफी पॉपुलर है। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, और वह हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

हिना खान टीवी जगत की फिटनेस क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं। हिना खान कई बार इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को ब्यूटी टिप्स देती है। हाल ही में हिना खान इंस्टाग्राम पर अपने घने और सिल्की बालों का राज बताया है। चलिए जानते है हिना खान के घने बालों का राज।

हिना खान के हेल्दी बालों का राज
हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वह अपने बालों की देखभाल करने के लिए देशी नुस्खा अपनाती है। हिना अपने हेल्दी और सिल्की बालों को लिए कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल और पेपरमिंट ऑयल को मिक्स करके बालों में लगाती हैं। हिना खान हफ्ते में 2 से 3 बार बालों में कैस्टर ऑयल और पेपरमिंट ऑयल को मिक्स करके बालों की मालिश करती हैं। आप भी घने और काले बालों को लिए इस मिश्रण का प्रयोग कर सकती हैं।

कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल में ओमेगा 6, विटामिन ई और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते है जो कि पायों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। पतल बालों में कैस्टर ऑयल लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती हैं। घने बालों के लिए आप कैस्टर ऑयल लगा सकती है। कैस्टर ऑयल लगाने से बालों की ड्राईनेस भी कम होती हैं।

कैस्टर ऑयल के लाभ
कैस्टर ऑयल बालों के लिए बहुत ही लाभदायक है। कैस्टर ऑयल लगाने से बालों में झड़ने की परेशानी दूर हो जाएगी। बालों में डैंड्रफ से निजात पाने के लिए भी कैस्टर ऑयल काफी मददगार है। कैस्टर ऑयल को नारियल के तेल के साथ मिक्स करके भी लगया जा सकता है।

पेपरमिंट ऑयल
पेपरमिंट ऑयल पुदीने के पत्तियों से तैयार किया जात है। पेपरमिंट ऑयल में एंटी माइक्रोबियल पाया जाता है जो हेयर फॉल की प्रॉब्लम को कम करता है। पेपरमिंट ऑयल से बालों की नमी बनी रहती हैं। ड्राई स्कैल्प के लिए आप पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। पेपरमिंट ऑयल से डैंड्रफ का जड़ से सफाया हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
