Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होममेड ऑयल से करें बालों की चंपी, जानें मालिश करने का सही तरीका
चेहरे की सुंदरता के साथ साथ बालों का भी खास ध्यान रखना होता है। अच्छी त्वचा के साथ साथ हेल्दी और घने बाल किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। महिलाएं अपने बालों की देखभाल के लिए बालों की मालिश करती हैं। लेकिन बहुत ही महिलाओं को मालिश करने का सही तरीका पता नहीं होता है जिस वजह से वह गलत से तरीके से बालों की मसाज करती हैं।

जिससे बालों को अधिक नुकसान होता है। घने और चमकदार बालों के लिए स्कैल्प का ध्यान रखना जरुरी होता है। ऐसे में आप बालों की चंपी के लिए केमिकल वाला तेल नहीं बल्कि होममेड तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा। घर में बने तेल से बालों की मालिश करने से ना केवल बाल मजबूत होते है बल्कि मन शांत रहता है और बॉडी रिलैक्ड रहती हैं। चलिए जानते हैं मालिश करने का सही तरीका और तेल बनाने की विधि।

बालों की मसाज करने का सही तरीका
अपने हेयर टाइप के अनुसार तेल लें। इस तेल को हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद बालों की जड़ में तेल लगा लें। ज्यादा तेज हाथों से बालों की मसाज ना करें इससे बाल टूटते हैं। बलों की मालिश करते समय हथेलियों की जगह उंगलियों का इस्तेमाल करना चाहिए। मालिश करते समय सिर को जोर जोर से हिलाना और रगड़ना गलत है। मसाज करने के बाद गर्म पानी में तौलिए भिगोकर निचोड़े फिर इसे अपने बालों में लपेट लें। 30 मिनट तक भाप देने के बाद बालों को शैंपू कर लें। हफ्ते में 2 बार बालों की मसाज करें।

किस तेल का करें इस्तेमाल
बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप बादाम ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों की मालिश करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन फ्लो बढ़ा रहता है। इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। बालों की मालिश रात को सोने से पहले करना बेस्ट होता है। बालों की मसाज हमेशा गुनगने तेल से करना चाहिए। अगर आप डैंड्रफ से परेशान है तो आप तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों की मालिश कर सकते हैं।

होममेड तेल बनाने का तरीका
घने और खूबसूरत बालों के लिए 3 चम्मच नारियल तेल लें। 1 गुड़हल फूल लें, एक चम्मच मेथी के दाने, एक चम्मच हलीम के बीच, 8 से 10 करी पत्ता लें और एक लोहे की कढ़ाई लें। सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल में करी पत्ता डाले। इसके बाद इसमें हलीम के बीज और मेथी दाना डालकर 2 मिनट तक तेल को पकाएं। इसके बाद तेल को उतार लें और फिर इसमें एक गुड़हल का फूल डाल दें और रातभर के लिए इसे छोड़ दें।



Click it and Unblock the Notifications
