Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या होते है दो मुंहे बाल, स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
हर लड़की की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और चमकदार बने रहें। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल में की वजह से महिलाएं लंबे बाल नहीं रख पाती हैं क्योंकि लंबे बालों की केयर करना भागदौड़ भरी जिंदगी में मुश्किल होता हैं। बाल लंबे हो या फिर छोटे एक आम परेशानी हर किसी के बालों में होती है।

बालों में अक्सर दोमुंहे बाल या फिर स्प्लिट एंड्स की परेशानी देखने को मिलती है। दोमुंहे बाल या फिर स्प्लिट एंड्स को ठीक करना इतना आसान नहीं है। लेकिन बालों की केयर कर स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाया जा सकता है।

क्या होते है दोमुंहे बाल
दोमुंहे बाल डैमेज हेयर की निशानी होती है। बाल के सबसे नीचे वाले हिस्से में बाल दो हिस्सों में बट जाता है, जिसे स्प्लिट एंड्स और दोमुंहे बाल कहा जाता है। बता दें कि बाल जब ज्यादा डैमेज हो जाते है तो स्प्लिट एंड्स की परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में स्प्लिट एंड्स से बचने के लिए बालों की केयर करना जरुरी होता है, क्योंकि कुछ समय बाद स्प्लिट एंड्स ऊपर के बालों में होने लग जाते हैं। जिसका असर क्वॉलिटी और टेक्सचर पर पड़ता है।

क्यों होते है स्प्लिट एंड्स
दोमुंहे बालों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बालों को काफी नुकसान होता हैं। स्प्लिट एंड्स बालों में प्रोटीन, विटामिन की कमी से होती है। दो मुंहे बालों की वजह से बाल ड्राय और फ्रिजी हो जाते हैं। दोमुंहे बालों को कम करने के लिए बालों में तेल लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं कैसे दो मुंहे बालों को कम किया जा सकता है।

गर्म पानी से हेयर वॉश ना करें
गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बालों को काफी नुकसान होता हैं। गर्म पानी से बालों के क्यूटिकल को डैमेज कर देता है, जिसकी वजह से बाल रुखे और दोमुंहे को हो जाते हैं। इसलिए हमेशा हेयर वॉश गुनगुने पानी से करना चाहिए।

कम हेयर वॉश
बालों को रोज नहीं धोना चाहिए, रोज रोज बाल धोने से भी बालों का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है। जिसकी वजह से बाल रुखे हो जाते है और रुखे बालों में स्प्लिट एंड्स काफी हो जाते हैं। हफ्ते में 2 या फिर 3 बार बाल धोना चाहिए।

ट्रिमिंग
स्प्लिट एंड्स को कम करने का कोई तरीका नहीं है ऐसे में स्प्लिट एंड्स को कम करने के लिए ट्रिमिंग करना जरुरी है। बालों में ट्रिमिंग करने से दोमुंहे बाल कम हो जाते हैं। अगर आप भी स्प्लिट एंड्स से परेशान है तो बालों की ट्रिमिंग करवाना चाहिए।

मॉइश्चराइजिंग वाले शैंपू का इस्तेमाल करें
ज्यादा बाल धोने से बालों का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है, ऐसे में बालों का मॉइश्चराइजर करने के लिए ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करें जिनमें कोकोनट ऑयल, शीया बटर जैसे पोषक तत्व शामिल हो।



Click it and Unblock the Notifications
