Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शाइनी और सिल्की बालों के लिए यूज करें घर पर बना राइस वॉटर शैंपू
सिल्की और शाइनी बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल की वजह से बालों की सही से देखभाल नहीं हो पाती है जिसकी वजह से बाल बेजान और रुखे हो जाते हैं। ऐसे में महिलाएं अपने बालों की देखभाल के लिए हेयर प्रोडक्ट का यूज करती हैं। हेयर प्रोडक्ट का यूज करने के बाद भी बालों में खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।

ऐसे में आप अपने बालों की हर समस्या को दूर करने के लिए घर पर शैंपू बना सकती हैं, जिससे बालों की हर तरह की समस्या दूर हो जाएगी। शाइनी और सिल्की बालों के लिए आप राइट वाटर यानी चावल का पानी का शैंपू का यूज कर सकती हैं। चलिए जानते है चावल का पानी से शैंपू बनाने का तरीका।

राइस वाटर शैंपू बनाने का तरीका
2 कप चावल का पानी ले, 2 कप आंवला, रीठा और शिकाकाई का घोल ले, इसमें 5 से 7 बुंदे टी ट्री ऑयल लें।
स्टेप 1. सबसे पहले चावल को पानी में भिगो कर रख दे। 15 मिनट बाद चावल का पानी छान लें। इस पानी को 2 दिन तक ढंक कर रख दें। चावल के पानी को ऐसी जगह पर रखें जहां सूरज की रोशनी नहीं पड़ती है। 2 दिन बाद चावल के पानी में खमीर आएगा।
स्टेप 2. दो दिन बाद सुबह आंवला, रीठा और शिकाकाई का पानी छान ले। हो सके तो आप आंवला रीठा और शिकाकाई को हाथों से मैश कर ले। ताकि सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाएंगा।
स्टेप 3. चावल के पानी और आंवला, रीठा शिकाकाई को एक बाउल में अच्छे मिला लें। इसके बाद इसमें टी ट्री ऑयल की बूंदे डालं।
स्टेप 4. इस तैयार मिश्रण को बालों की जड़ो से लेकर सारे बालों में लगाएं। स्कैल्प पर हल्की हल्की मसाज करें। इससे स्कैल्प की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। इस मिश्रण से आपके बाल साफ हो जाएंगे आपको शैंपू लगाने की जरुरत नहीं है। इस मिश्रण को लगाने के बाद आप साफ पानी से बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार राइस वॉटर शैंपू का इस्तेमाल करें, इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।

चावल के पानी शैंपू के फायदे
चावल के पानी में एमिनो एसिड पाया जाता है जो कि बालों को झड़न से रोकता है। नए बाल उगने में मददगार है। चावल के पानी में विटामिन बी, सी और ई बालों की ग्रोथ को अच्छी करने में काफी लाभकारी है।

दोमुंहे बालों के लिए राइस वॉटर शैंपू
प्रदूषण और हेयर स्टाइलिंग की वजह से बाल दोमुंहे हो जाते है, इससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में राइस वॉटर शैंपू दोमुंह बालों को कम करता है साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ने लगती है। चावल के पानी में प्रोटीन होता है जो कि डैमेज बालों को ठीक करने में काम करता है।

बालों में चमक लाने के लिए राइट वॉटर शैंपू
बालों की सही तरह से देखभाल ना होने की वजह से बालों की चमक गायब हो जाती है, जिसके बाद बाल बेजान और रुखे लगते है। चावल के पानी से बने शैंपू का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को चमकदार बना सकती हैं।

डैंड्रफ से निजात
कुछ महिलाएं डैंड्रफ से बहुत परेशान होती है। अगर आप भी डैंड्रफ से बहुत परेशान है तो आप चावल के पानी से बने शैंपू का इस्तेमाल बाल साफ करने के लिए कर सकते हैं। राइस वॉटर शैंपू का इस्तेमाल करने से बालों का डैंड्रफ कम हो जाएगा। साथ ही बाल सिल्की हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
