Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
रिबॉन्डिंग से बालों को होता है नुकसान, जानें साइड इफेक्टस
आजकल महिलाओं के बीच रिबॉन्डिंग का चलन काफी देखने को मिल रहा हैं। बिजी लाइफस्टाइल की वजह महिलाएं अपने बालों का ध्यान नहीं रख पाती है, ऐसे में ब्यूटी ट्रीटमेंट के नाम पर महिलाएं रिबॉन्डिंग करवा रही हैं। रिबॉन्डिंग करवाने से बाल सीधे हो जाते हैं। स्ट्रेट बाल महिलाओं को काफी स्टाइलिश लुक देते हैं।

लेकिन रिबॉन्डिंग के बाद बालों को काफी नुकसान होता हैं। क्योंकि रिबॉन्डिंग के दौरान केमिकल और हीट का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि बालों को लिए काफी नुकसान दायक होता हैं। चलिए जानते है कि रिबॉन्डिंग और हेयर स्ट्रेटनिंग से बालों को कौन कौन से साइड इंफेक्ट्स होते है।

बालों का मॉइश्चराइजर कम हो जाता है
हेयर स्ट्रेटनिंग यानी रिबॉन्डिंग के दौरान बालों को सीधा करने के लिए केमिकल और हीट का इस्तेमाल किया जाता है। इसी हीट की वजह से बालों की मॉइश्चराइजर कम हो जाता है। वहीं केमिकल की वजह से बालों का नैचुरल मॉइश्चराइजर खत्म हो जाता है। जिसके बाद नए बाल रुखें और बेजान आते है।

रुखे और बेजान बाल
रिबॉन्डिंग बालों को परमानेंट सीधे हो जाते है। लेकिन जैसे जैसे बाल बढ़ते है बाल रुखे और बेजान निकलते है। बाल पहले के मुकाबले काफी ड्राई हो आने लगते है कि क्योंकि रिबॉन्डिंग की वजह से बालों की नमी कम हो जाती है।

बालों की शाइन
बालों का ऑयल कम होने की वजह से बालों का शाइन कम हो जाता है। शाइन के साथ साथ बालों का सिल्की पन भी कम हो जाता हैं। बाल काफी डल हो जाते हैं। ऐसे में रिबॉन्डिंग के बाद बालों की काफी केयर करनी चाहिए। बालों में अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। शैंपू के साथ साथ बालों में तेल भी लगाना चाहिए। तेल की मालिश करने से बालों का रुखापन कम हो जाता है।

बालों की जड़े
रिबॉन्डिंग करवाने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं। रिबॉन्डिंग के बाद अक्सर महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है। रिबॉन्डिंग के दौरान केमिकल और हीट का काफी यूज किया जाता है। जिसकी वजह से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं। रिबॉन्डिंग के बाद बालों की केयर करना बहुत जरुरी होता है। जड़े मजबूत करने के लिए बालों में तेल लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
