Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों को हेल्दी और सिल्की बनाने के लिए ये आदतें हैं बहुत जरूरी, इन टिप्स को केयर रूटीन में करें शामिल
घने और लंबे बाल हर किसी की चाहत होती है। घने और लंबे बालों के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन इसके बाद भी बालों में खास असर देखने को नहीं मिलता है। सिल्की और मुलायम बालों के लिए लड़कियां शैंपू और कंडीशर का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन इसके बाद भी बालों में ड्राईनेस कम होने का नाम नहीं लेती हैं। हेल्दी बालों के लिए आप अपनी आदतों में बदलाव करें। हेयर केयर के लिए आप इन हैबिट्स को अपनाएं। इससे आपके बाल लंबे और घने हो जाएंगे।

लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल
सोने से पहले बालों में ब्रश करने से स्कैल्प का ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ जाता है, वूडन कोम का इस्तेमाल करने से नेचुरल ऑयल स्कैल्प में समान रुख से बाटता है ताकि बाल रुखे ना रहें। वहीं प्लास्टिक का कंघे का इस्तेमाल करने बालों में स्टैटिक चार्ज उत्पन्न होता है, इसलिए प्लास्टिक की जगह वूडन की कंघी का इस्तेमाल करें।

तकिए के कवर के लिए इस्तेमाल करें सिल्क
कॉटन के पिलो कवर पर सोने से बालों को नुकसान होता है। कॉटन के कवर पर सोने से बाल ड्राई हो जाते है। इससे बाल टूटने लगते हैं। इसलिए आप सिल्क के कवर का इस्तेमाल करें इससे आपके बाल हेल्दी रहें। तकिए कवर के लिए आप सिल्क का इस्तेमाल करें।

गर्म तेल से मालिश
बालों की देखभाल के लिए बालों की मसाज बहुत जरुरी होती है। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए गर्म तेल से मालिश करें। तेल को हल्का गर्म करके बालों में अच्छे से लगाकर बालों की मालिश करें। हेयर वॉश करने से 1 घंटे पहले बालों की मालिश करें। मालिश करने के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल और बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तनाव
झड़ते बालों का सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। हेल्दी स्किन और बालों के लिए तनाव मुक्त रखना चाहिए। हेल्दी और खूबसूरत बालों के लिए तनाव को कम करें। तनाव को कम करने के लिए आप योग कर सकते हैं। इसके अलावा हेयर स्पा करने से भी तनाव कम होता है।

टाइट हेयर स्टाइल
हाई पोनीटेल और टॉप नॉट हेयर स्टाइल हर किसी को पसंद होता है। लेकिन रोज रोज टाइट हेयर स्टाइल बनाने से बाल नाजुक हो जाते है जिससे बालों पर दबाव पड़ते जिससे बाल टूटते हैं। बालों की देखभाल के लिए टाइट हेयर स्टाइल ना बनाएं। रात को सोते समय पोनीटेल बनाकर नहीं सोना चाहिए।

स्कैल्प का रखें ध्यान
लंबे और घने बालों के लिए स्कैल्प का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। स्कैल्प की देखभाल के लिए बालों की मालिश और स्कैल्प में स्क्रब करना चाहिए। हॉट ऑयल से बालों की मसाज करने से बाल घने और चमकदार हो जाते हैं। हफ्ते में दो से तीन बार बालों की मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
