Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
सिल्की और घने बालों के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन
सेहत के साथ स्किन की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि हमारी स्किन और बालों पर हमारी डाइट का असर देखने को मिलता है। अच्छी डाइट लेने ना केवल हमारी इम्यूनिटी अच्छी रहती है बल्कि ये स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है।

कई बार प्रदूषण, खराब लाइफ स्टाइल और केमिकल की वजह से बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता है। बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी होता है। चलिए जानते हैं कौन से विटामिन का इस्तेमाल करने से आपके बाल मजबूत और सिल्की हो जाएंगे।

विटामिन सी
विटामिन सी सेहत के साथ साथ बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है जिससे कोलेजन बढ़ता है जिस वजह से स्किन ग्लो करने लगती हैं। विटामिन सी का इस्तेमाल बालों के हेल्दी बनाने के लिए किया जाता है। विटामिन सी के लिए आप अपनी डाइट में नींब, ऑरेंज, अनानास और अंगूर को शामिल कर सकते हैं।

विटामिन ई
बालों के लिए ग्रोथ के लिए विटामिन ई को बहुत ही अच्छा माना जाता है। विटामिन ई का ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन ई का इस्तेमाल करने से बालों में चमक देखने को मिलती हैं। विटामिन के कैप्सूल आसानी से मिल जाते है जिसे आप बालों में लगा सकती हैं। इसके अलावा बादाम, मूंगफली, पालक में विटामिन पाया जाता है।

बायोटिन
बायोटिन की कमी से बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में विटामिन बी कॉमलेक्स, बायोटिन को शामिल करें। मूंगफील, फिश और अंडे में बायोटिन पाया जाता है।

विटामिन डी
विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करने के साथ साथ बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन डी की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। विटामिन डी के लिए आप धूप में बैठ सकते हैं। इसके अलावा अंडा, मशरुम और सेलमन में विटामिन डी पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
