Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
हेयर ट्रांसप्लांट और PRP ट्रीटमेंट: गंजेपन को खत्म करने के लिए क्या है आपके लिए बेस्ट, जानें पूरी डिटेल
बिजी लाइफस्टाइल की वजह से बाल झड़ने की समस्या आम बात हो गई है। महिला हो या पुरुष हर कोई झड़ते बालों से परेशान है। बिजी लाइफस्टाइल में अधिक तनाव और गलत खान पानी की वजह से हेयर फॉल होता है। झड़ते बालों के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है

लेकिन समय की कमी की वजह से घरेलू नुस्खों को अपनाना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग हेयर ट्रांसप्लांट और PRP ट्रीटमेंट लेते हैं। चलिए जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट और पीआरपी ट्रीटमेंट में क्या फर्क है, दोनों में सबसे बेस्ट ट्रीटमेंट कौन सा है।

क्या है पीआरपी थेरेपी
PRP ट्रीटमेंट को प्लाज्मा ट्रीटमेंट भी कहते हैं। इस ट्रीटमेंट में इंजेक्शन से स्कैल्प पर प्लाज्मा इंजेक्ट किया जाता है। जिससे निकलने वाले ब्लड से हेयर ग्रोथ होती है। इस ट्रीटमेंट का असर 2 साल तक रहता है। इस थेरेपी को ज्यादातक 20 से 40 साल की उम्र के लोग करवाते हैं। इस ट्रीटमेंट को करवाने से त्वाचा संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है।

पीआरपी ट्रीटमेंट कैसे होता है
इस ट्रीटमेंट के दौरान शरीर से 10 से 15 मिली खून निकालकर उसमें से प्लाज्मा अलग किया जाता है। इसके बाद मरीज को एनेस्थीसिया देकर माइक्रो सूई इंजेक्शन से स्कैल्प और बालों में डाला जाता है। इससे स्कैल्प को पोषक मिलता है। इस ट्रीटमेंट में किसी भी तरह का दर्द नहीं होता है। इस प्रोसेस के बाद कोई निशान भी नहीं पड़ता है।

हेयर ट्रांसप्लांट क्या है
हेयर ट्रांसप्लांट इन दिनों काफी पॉपुलर हैं। पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं लेकिन अब आम लोग भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट में पीछे या फिर साइड जहां घने बाल है वहां से बाल लेकर उस एरिया में प्लांट किए जाते हैं, जहां बाल नहहीं है। हेयर ट्रांसप्लांट में दस से आठ हफ्ते का टाइम लग जाता है।

कैसे किया जाता है हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांट के लिए हफ्ते में 5 से 6 घंटे तक की एक सर्जरी सिटिंग होती है। इस सिटिंग बाल ट्रांसप्लांट किए जाते है। हेयर ट्रांसप्लांट में शख्स के बालों की पूरी हिस्ट्री को पढ़ा जाता है, गंजेपन के एरिया को डिफाइन किया जाता है। हेयर ट्रांसप्लांट होने के दो हफ्ते बाद सिर में असर दिखता है। ट्रीटमेंट के दो और तीन हफ्ते बाद नए बाल आने शुरु होते हैं। इस ट्रीटमेंट में बाल परनामेंट उगते हैं ।हेयर ट्रांसप्लांट में 30 से 40 हजार का खर्च आता है।

हेयर ट्रांसप्लांट और PRP ट्रीटमेंट में अंतर
हेयर ट्रांसप्लांट ट्रीटमेंट में एक बार में बालों का झड़ना नहीं रोका जा सकता है, इसके लिए कई सिटिंग्स लगानी पड़ती है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद के बालों को झड़ने से रोकने के लिए सप्लीमेंट्स भी दिए जाते हैं, जबकि PRP ट्रीटमेंट में ऐसा कुछ नहीं किया जाता है। PRP ट्रीटमेंट में बालों की ग्रोथ बढ़ती है इसमें किसी भी तरह की एलर्जी और इंफेक्शन का डर नहीं होता है। इस ट्रीटमेंट में कई घंटों तक बैठना नहीं होता है सिर्फ डेठ घंटे में काम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications