Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
बालों में तेल लगाकर चोटी बनाने से बाल होते हैं लंबे और मजबूत, जानें फायदे
बचपन में दादी और मां अक्सर बेटियों की चोटी बना देती थी। बच्चों को को चोटी बनाना पसंद नहीं होता था। लेकिन बालों की चोटी बनाने के कई फायदे होते है। लड़कियां अपने बालों में तेल भी लगाना पसंद नहीं करती थी। लेकिन मां जबरन उनके बालों में तेल लगाकर चोटी कर देती थी।

बालों में तेल लगाने से और चोटी करने से बाल मजबूत होते है। आजकल भी लड़कियां अपने बाल खुले रखना पसंद करती है। इस वजह से उनके बाल ज्यादा टूटते और बेजान हो जाते है। बालों में तेल लगाकर चोटी बनाने से बाल लंबे भी होते है साथ ही बालों की जड़े भी मजबूत होती है। चलिए जानते है बालों को बांधकर रखने के फायदे।

झड़ते बाल होंगे कम
बालों की देखभाल करने के लिए बालों को बांधना चाहिए। चोटी बनाने की वजह से बाल कम टूटते है जिससे बाल मजबूत बनते है। बालों में तेल लगाकर हल्के हाथ से बालों की चोटी बना लें। इससे बाल सुलझे रहेंगे और टूंटेंगे नहीं।

चोटी बनाने से होते है लंबे बाल
मां अक्सर कहती है लंबे बालों के लिए चोटी बनाना चाहिए। तेल लगाकर चोटी बनाने से बाल जल्दी लंबे होते है। चोटी बनाने से बाल कम टूटते हैं। साथ ही बालों में खिचाव भी कम होता है जिसकी वजह से बाल लंबे हो जाते है।

बालों का रूखापन
दोमुंहे बालों को लिए चोटी बहुत ही लाभकारी है। बालों में तेल लगाकर चोटी बनाने से बाल सुलझे हुए रहते है। जिसकी वजह दोमुंहे बाल कम हो जाते है। चोटी बालों को तेज धूप और धूल मिट्टी से भी बचाने में मदद करता है। वहीं खुले बालों की वजह से जड़े रूखी हो जाती है। चोटी बनाने के बालों की जड़ो का रुखापन भी कम हो जाता है।

पोषण
चोटी बनाने से बालों में नमी बनी रहती है जिससे बालों को पोषण मिलता है। आप बालों को ज्यादा पोषण देने के लिए बादाम और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों में तेल लगाकर चोटी बनाने से बालों में पोषण लॉक हो जाता है, जो बालों की जड़ो को आराम देता है। साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
