Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
5 सौंदर्य गलतियाँ जो बना देगी बूढा
भले ही बुढापा का आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो लेकिन फिर भी हम उसे छुपाने के लिये तमाम उपाय अपनाते हैं। कई पुरुष खुद को मेंटेन रखने के लिये जिम ज्वाइन करते हैं तो वहीं पर महिलाएं मेकअप और स्पा का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपका मेकअप लगाने का तरीका या फिर खुद को खूबसूरत दिखाने का तरीका आपकी प्राकृतिक जवानी को चुरा सकता है और आपको उम्र से पहले ही बूढा बना सकता है। उदाहरण के तौर पर फाउंडेशन को ही ले लीजिये, जो महिलाएं ज्यादा फाउंडेशन लगाती हैं उनकी स्किन रूखी बन जाती है।
फाउंडेशन चेहरे को रूखा बना देता है इसलिये हमेशा जरुरत पड़ने पर ही फाउंडेशन का प्रयोग करना चाहिये या फिर ऐसे फाउंडेशन यूज़ करने चाहिये जिसमें नमी हो। ऐसे की कई और उदाहरण हैं जो आपकी त्वचा को उम्र से पहले ही बूढा बना सकते हैं, तो अगर आपको जानना है कि कौन से हैं वे प्रोडक्ट तो नीचे देखिये।

खूब सारा फाउंडेशन लगाना
किसी चीज की भी अति बुरी होती है भले ही वह मेकअप क्यों ना हो खासतौर पर फाउंडेशन। हमेशा ऐसा फाउंडेशन लगाइये जो त्वचा को रूखा ना बनाएं और हल्का हो तथा ऑयली ना हो।

त्वचा को रूखा छोड़ देना
जब हमारी उम्र बढने लगती है तब त्वचा रूखी होने लगती है तो इसके लिये मॉइस्चराइजर युक्त प्रोडक्ट का प्रयोग करें। अगर आप मॉइचराइजर का उपयोग रोज नहीं करेगी तो धीरे-धीरे त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगेगी। रात को सोने से पहले एक अच्छी नाइट क्रीम का प्रयोग करने से झुर्रियां समाप्त होगी।

पाउडर का प्रयोग
फाउंडेशन को सेट करने के लिये आप पाउडर का प्रयोग करती हैं लेकिन चेहरे की उस जगह पर जहां पर बहुत सारी पतली धारियां हैं वहां पर ढेर सारा पाउडर लगाने से वह धारियां और गाढी हो जाएंगी और बेमतलब उम्र बढाएंगी।

कम किरकिरी वाला आई मेकअप लगाएं
कम किरकिरी वाला आई मेकअप लगाएं
कई लड़कियां पार्टी में जाने के लिये आंखों पर किरकिरी युक्त आई शैडो लगाती हैं जो कि आंखों के आस-पास की त्वचा को झुर्री युक्त और रूखा बना देती है।

गाढी लिपस्टिक का प्रयोग
जब आप अपने चालीसवे उम्र में आती हैं तब आपके होठों की नमी जाने लगती है और वह झुर्री से भर जाते हैं। तो ऐसे में अभी से ही गहरे रंग, मैटेलिक या ड्राई फार्मूला वाली लिपस्टिक लगाना छोड़ कर नेचुरल रंग और नमी युक्त लिपस्टिक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
