Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान, इन मेकअप टिप्स से छिपाए फेशियल हेयर

महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए अक्सर मेकअर करती है। लेकिन मेकअप सिर्फ सुंदर दिखने के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे के दंग धब्बों को छिपाने के लिए भी करती हैं। लेकिन चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे छोटे छोटे बालों को हटाने के लिए भी मेकअप एक बेस्ट आइडिया है। वैसे तो चेहरे के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग भी करवाती हैं महिलाएं। लेकिन कई महिलाओं की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, जिसक कारण फेस पर थ्रेडिंग या वैक्सिंग करवाने से महिलाओ को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में फेस हेयर को छिपाने के लिए मेकअप आखिरी विकल्प है। मेकअप की मदद से फेस के बालों को आसानी से छिपाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह मेकअप की मदद से फेस हेयर को छिपाया जा सकता है।

फेस को करें हाइड्रेटेड
आप चाहे कितना ही महंगा मेकअप ले लें। लेकिन अगर आपका फेस हाइड्रेटेड नहीं है तो मेकअप सही से चेहरे पर सेट भी नहीं होगा। इसलिए मेकअप करने से पहले अपने फेस को दूध से क्लीन कर लें। अगर आपको नींबू से एलर्जी नहीं है तो आप दूध में नींबू भी मिला सकते हैं। मेकअप करने से पहले दूध से चेहरे को साफ करने से फेस हेयर उभरकर नहीं दिखते। और मेकअप की मदद से आसनी से छिपाया जा सकता है।

कंसीलर का करें इस्तेमाल
चेहरे के दाग धब्बों को छिपाने के लिए मेकअप में कंसीलर का यूज किया जाता है। इसी तरह कंसीलर फेस हेयर को छिपाने में भी मदद करता है। आप कंसीलर के इस्तेमाल से अपने चेहरे के बालों को भी छिपा सकते हैं। आपके चेहरे पर जहां ज्यादा बाल हो वहां कंसीलर लगातर अच्छे से फैला दें। लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि ज्यादा कंसीलर का यूज न करें।

मेकअप से पहले लगाएं प्राइमर
मेकअप लगाने का सबसे पहला नियम प्राइमर होता है। प्राइमर लगाकर चेहरे को मेकअप के लिए तैयार किया जाता है। जितने अच्छे तरह से आप अपने चेहरे को हाइड्रेट करेंगे। उतनी अच्छी तरह से मेकअप आपके चेहरे के बालोें को छिपाने में मदद करेगा। इसके लिए आपक सबसे पहले चेहरे को साफ करके मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद फिर अपने चेहरे पर प्राइमर अप्लाई करें। और फिर फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं।

मेकअप ब्रश का करें यूज
जिस महिला के चेहरे पर महीन रेखाएं ज्यादा होती हैं, उन्हें मेकअप करने के लिए ब्लेंडर का यूज नहीं करना चाहिए। ब्लेंडर की जगह आप मेकअप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेकअप ब्रश के यूज से आप अपने चेहरे पर फाउंडेशन को अच्छी तरह लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
