Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्किन के लिए क्रीम ब्लश या पाउडर ब्लश चुनना इतना भी मुश्किल नहीं, जानें कौन सा है बेहतर
मेकअप हर करना हर महिला को पसंद होता है। पार्टी में जाना हो या फिर ऑफिस महिलाएं मेकअप जरुर करती हैं। मेकअप में महिलाएं फाउंडेशन, लिपस्टिक, ब्ल्शर और काजल का इस्तेमाल करती हैं। गुलाबी गालों के लिए लड़कियां ब्लशर का इस्तेमाल करती हैं।

गालों पर ब्लश लगाने से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। ग्लोइंग और परफेक्ट मेकअप के लिए जरुरी है कि आप सही ब्लश का इस्तेमाल करें। महिलाएं अक्सर क्रीम ब्लश और पाउडर ब्लश को लेकर कन्फयूज हो जाती है उनके लिए कौन सा ब्लशर बेहतर है। अगर आप भी ब्लश को लेकर कन्फयूजन में है कि कौन ब्लशर आपके लिए सही होगा। चलिए जानते है क्रीम ब्लश और पाउडरर ब्लश के बीच में क्या फर्क है।

पाउडर ब्लश
मार्केट में पाउडर ब्लश बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। पाउडर ब्लश का इस्तेमाल मैट फिनिश के लिए किया जाता है। पाउडर ब्लश में छोटे चमकीले कण होते है जिससे गालों पर चमक देखने को मिलती है। पाउडर ब्लश का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है। पाउडर ब्लश का इस्तेमाल सभी स्किन टाइप के लिए परफेक्ट है।

क्रीम ब्लश
क्रीम ब्लश का इस्तेमाल ग्लॉसी लुक के लिए किया जाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपके लिए क्रीम ब्लश परफेक्ट रहेगा। क्रीम ब्लश को आप ब्रश की मदद से लगाकर उंगलियों से फैलाकर फिनिश लुक दे सकती हैं। क्रीम ब्लश लगाने से गालों पर काफी ग्लो देखने को मिलता है।

पाउडर ब्लश के फायदे
पाउडर ब्लश आपके गालों के बहुत ही सुंदर कलर देता है। ग्लैमरस लुक के लिए पाउडर ब्लश परफेक्ट है। पाउडर ब्लश काफी लंबे समय तक लगा रहता हैं। पाउडर का ब्लश का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए। अगर आप पाउडर ब्लश का सही इस्तेमाल नहीं करेंगी तो स्किन केकी लग सकती हैं। पाउडर ब्लश को लगाने से बाद उसे अच्छे से ब्लेंड करें। जिससे आपको ग्लैमरस लुक मिल सकें।

क्रीम ब्लश का लाभ
अगर आप नेचुरल लुक चाहती है तो क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करने से नेचुरल लुक मिलता हैं। क्रीम ब्लश लाइट वेट होता है तो चेहरे पर आसानी से लग जाता है। क्रीम ब्लश को लगाकर आप ऐसी जगह ना जाए जहां आपको ज्यादा पसीना आएं, क्योंकि पसीने आने से आपका ब्लश बहकर चेहरे पर फैल जाएगा और आपका सारा लुक खराब हो जाएगा।

ऑयली स्किन
जिन महिलाओं की ऑयली स्किन है वह पाउडर ब्लश का इस्तेमाल करें। पाउडर ब्लश चेहरे के ऑयल को ऑब्जर्व कर ग्लैमरस लुक देता है। वहीं जिन महिलाओं के चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां है वह पाउडर ब्लश का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि पाउडर ब्लश का इस्तेमाल करने से झुर्रियां अधिक दिख सकती हैं।

ड्राई स्किन
ड्राई स्किन वाली महिलाओं को पाउडर ब्लश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राई स्किन के लिए क्रीम ब्लश सबसे परफेक्ट है। ग्लोइंग और ग्लैमरस लुक के लिए ड्राई स्किन वाली महिलाएं क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। ब्लशर लेते समय अपनी स्किन का ध्यान रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
