Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आइस क्यूब : त्वचा के लिये गर्मियों का रामबाण
गर्मियों में हम पूरी कोशिश करते हैं कि हमारा चेहरा साफ-सुथरा और दमकता हुआ रहे। अगर आपको लगता है कि यह काम बहुत मुश्किल है और चेहरे को चमदार बनाना वो भी इस चिलचिलाती हुई गर्मी में मुमकिन नहीं है तो आप गलत है। शायद आप नहीं जानती होगी कि आइस क्यूब त्वचा को कितनी हद तक निखार कर चमकदार बना सकता है। गर्मियों में आइस क्यूब चेहरे पर रगड़ने से चेहरे के पोर्स से गंदगी निकलती है और चेहरा टाइट बन जाता है।
अगर आंखों के नीचे काले घेरे पड़ गए हैं, तो भी उस पर आइस क्यूब रगड़ने से वह चले जाते हैं। आइस क्यूब के कई सौंदर्य लाभ हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में। झुलसती गर्मी के लिये फेस पैक

आइस क्यूब : त्वचा के लिये गर्मियों का रामबाण
1. चमकदार त्वचा- अपने चेहरे पर थोड़ा सा बरफ का टुकड़ा रगड़ने से त्वचा स्वस्थ, चमकदार और सुंदर बन जाती है। तो अगर आप किसी डिनर पार्टी में जा रही हैं और आपके पास मेकअप लगाने का समय ना हो तो, आप चेहरे पर बर्फ रगड़ सकती हैं।
2. सनटैन और मुंहासे हटाए- त्वचा पर से सन बर्न और मुंहासे हटाने के लिये बाजारू क्रीम का नहीं बल्कि बरफ के टुकड़ों का प्रयोग करें। यह गर्मियों के लिये सबसे फिट दवाई है।
3. पोर्स को टाइट करे- बर्फ के टुकड़े को चेहरे के पोर्स को टाइट बनाने के लिये प्रयोग करें। इससे पोर्स में भरी गंदगी और डेड स्किन निकल जाएगी।
4. आइस फ्रूट फेशियल- पानी में स्ट्रॉबेरी, संतरा, नींबू या फिर ग्रीन टी का बैग जमा कर बर्फ बना लें। फिर इसे बर्फ के टुकडे़ से अपनी त्वचा को रब करें और उसे चमकदार बनाएं।
5. डार्क सर्कल मिटाए- खीरे के रस को और गुलाब जल को एक साथ मिक्स कर के जमा लीजिये। इसे अपने चेहरे पर रब कीजिये और कुछ ही दिनों में चमतकार देखिये।



Click it and Unblock the Notifications
