Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शादी से पहले दुल्हों के लिये जरुरी स्किन केयर टिप्स
शादी के पहले हम सभी केवल होने वाली दुल्हनों की खूबसूरती को निखारने की बातें करते हैं। लेकिन जिस तरह से जमाना बदल रहा है, उस हिसाब से दुल्हा और दुल्हन, दोनों को ही शादी के दिन सबसे बेस्ट दिखना चाहिये।
READ: पुरुषों के लिये जरुरी स्किन केयर टिप्स
हमारा आज का लेख उन लड़कों के लिये है, जिनकी कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है और वह अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिये क्या कर सकते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो अपनी त्वचा की केयर करना आपके लिये सबसे अहम होना चाहिये। अक्सर देखा गया है कि होने वाले दुल्हे अपनी त्वचा पर उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना की उन्हें देना चाहिये। शादी में यार-दोस्तों के बीच में सबसे बेस्ट दिखने के लिये त्वचा की देखभाल करनी बड़ी ही जरुरी है।
READ: इन गलतियों से पुरुष खो सकते हैं अपने चेहरे की रौनक
आइये जानते हैं उन आसान से स्किन केयर टिप्स के बारे में, जिसे होने वाले हर दुल्हे को नियमित रूप से करना चाहिये।

#1. अपनी स्किन को पहचानिये
क्या आपका चेहरा ऑइली, मुंहासों से भरा या फिर रूखा है? या फिर आपकी त्वचा नॉर्मल है ? अगर आप नहीं जानते की आपकी त्वचा कैसी है तो, आप त्वचा विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं। या फिर आप एक टिशू पेपर से खुद भी पता लगा सकते हैं। सुबह उठते ही अपने चेहरे को टिशू पेपर से पोछें। अगर टिशू पेपर चेहरे का तेल सोख लेता है तो, आपकी ऑइली स्किन है। अगर टिशू पेपर सूखा ही है तो, आपकी स्किन ड्राई है और अगर टिशू पेपर केवल T-zone पर ही ऑइली होता है तो, आपकी स्किन मिली जुली है।

#2. रोजाना करें त्वचा की देखभाल
क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग रोजाना करना चाहिये। अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो आप को रोजाना एस्ट्रिजेंट लगाना चाहिये जिससे आपके बड़े स्किन पोर्स बंद हो जाएं। जिनकी स्किन रूखी है उन्हें रोजाना मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये। अगर आप बहुत ज्यादा धूप में रहते हैं तो आपको एक अच्छी हाई SPF सनस्क्रीन लगानी चाहिये।

#3. अच्छा खाइये
ज्यादा बाहर का तला भुना खाने से पेट की समस्या हो सकती है। अच्छी त्वचा के लिये आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, जैतून तेल, मछली खासतौर पर साल्मन, गाजर और ग्रीन टी का सेवन करना चाहिये। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

#4. नींद पूरी करें
होने वाले दुल्हे को अपनी नींद पूरी करनी चाहिये जिससे उसकी आंखें थकी हुई और भारी सी न दिखें। रोजाना 8 घंटे की नींद जरुर लेनी चाहिये। इससे त्वचा पर भी चमक आती है।

#5. करें थोड़ा स्पा पर भी खर्च
स्पा का थोड़ा खर्च करना तो बनता ही है, इसके लिये आपको दो बार सोंचने की जरुरत नहीं है। स्पा में आप फेशियल और मसाज करवा सकते हैं, जिससे आपकी स्किन पहले से ज्यादा ग्लो करेगी और आप की थकान भी दूर होगी।

#6. देख समझ कर चुनें अपना साबुन
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको हाइड्रेटिंग सोप चुनना चाहिये। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आपको एक कार्बोलिक सोप चुनना चाहिये। इसके अलावा अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो, आपको एक माइल्ड सोप चुनना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
