Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे से तिल हटाने के 11 उपाय
चेहरे पर एक या दो तिल होना आम सी बात है लेकिन जब यही तिल जगह-जगह पर दिखने लगे तो चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। तिल कई रंगों का और कई आकार का हो सकता है।
READ: चेहरे के ब्राउन स्पॉट से निजात पाने के घरेलू उपाय
आप इन्हें चेहरे या फिर शरीर के किसी भी हिस्से पर ढूंढ सकती हैं। हमारे शरीर पर बचपन में तिल निकलता है जो कि बडे़ होते होते 10 से 40 तिलों तक पहुंच सकता है।
अगर आप के चेहरे पर उम्र के साथ साथ कई तिल उभर आए हैं तो उन्हें साफ करने का घरेलू उपचार भी मौजूद है।

1.फूलगोभी
घर में इसका रस तैयार करें और रोज तिल वाली जगह पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में पुरानी त्वचा धीरे धीरे साफ होने लगेगी और तिल गायब हो जाएगा।

2.धनिया
धनिया की पत्ती का पेस्ट बना कर उसे अपने तिल पर लगाए। इसमें आपको थोड़ा समय लगेगा पर यह आप के तिल को हमेशा के लिए मिटा देगा।

3. लहसुन
लहसुन के पेस्ट को रोज रात में सोने से पहले तिल पर लगाएं और पेस्ट लगाने के बाद उस स्थान पर बैंडेज लगा कर छोड दें। सुबह उस त्वचा को हल्के गरम पानी से धो लें। कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को कुछ दिन दोहराने से चेहरे के तिल निकल जाते हैं।

4. रेंड़ी का तेल
घर पर रेंड़ी के तेल से मसाज करने पर भी तिल को मिटाने में काफी राहत मिलती है। इससे तिल धीरे धीरे पर हमेशा के लिए गायब हो जाता है।

5. अनानास
अनानास के छोटे टुकड़े को काट कर अपने तिल पर रखें और उस पर बैंडडेज लगा लें। कुछ घंटे के बाद इसे निकाल लें। या फिर ½ कप अनानास का रस और 1/4 कप सेंधा नमक मिक्स कर के चेहरे को स्क्रब करें। इससे धीरे धीरे कर के तिल की त्वचा साफ हो जाएगी और तिल हल्का पड़ जाएगा।

6. शहद और सन बीज
थोडा सा शहद और सन बीज के तेल को मिलाए और रोज 5 मिनट के लिए तिल पर लगा कर रगड़े। इससे ना सिर्फ त्वचा चमक उठेगी बल्कि तिल भी खायब हो जाएगा।

7. बेकिंग सोडा और रेंड़ी का तेल
थोड़ा सा बेकिंग सोडा और कुछ बूंद रेंड़ी का तेल मिक्स कर के तिल पर लगाएं। रातभर ऐसे ही रखें और रोजाना ऐसा ही करें जब तक कि तिल गायब ना हो जाए।

8. प्याज का रस
कुछ बूंद प्याज के रस में कुछ बूंद सेब के सिरके की मिक्स करें और तिल पर लगाएं। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें और कुछ महीनों तक तिल गायब होने तक करें।

9. विटामिन सी टैबलेट
आप चाहें तो विटामिन सी की एक गोली को पीस कर आपने तिल वाले भाग पर लगा सकती हैं। इसे लगाने के बाद उस जगह को बैंडेज से ढॅक लें। बेहतर होगा कि यह काम आप रात में ही करें।

10. मूली
मूली की एक पतली स्लाइस काट कर उसे तिल पर कुछ हफ्तों तक रखें। या फिर मूली घिस कर लगाएं। इसे दिन में 2-3 बार लगाएं।

11. केले का छिलका
केले के छिलके का एक छोटा भाग काट लें और उसके अंदर का भाग अपने तिल पर रखें। फिर इसे टेप या बैंडडेज से चिपका लें। रातभर ऐसे ही रखें और जब तक तिल गायब ना हो जाए तब तक यह विधि करें।

12. इस बात का रखें ख्याल
इन नुस्खों के अलावा आप जितना हो सके धूप से बचें। हो सके तो सुबह 10 से 4 बजे तक बिल्कुल भी बाहर ना निकले क्योकि अल्ट्रावाइलेट किरणें आप की त्वचा पर और भी बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। यह कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे हैं जिनको आप बिना किसी महंगे खर्च के अपना सकती हैं और बेदाग त्वचा पा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
