Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
डार्क सर्कल हो गए हैं तो शहद से कीजिये उसे ठीक
डार्क सर्कल आंखों के नीचे पड़े त्वचा के गहरे रंग को कहते हैं। यह आज कल आम समस्या है और लड़कियां इससे ज्यादा परेशान दिखती हैं। डार्क सर्कल कभी कभी तो हमारे अंदर का कॉन्फिडेंट तक भी मार देती है।
READ: आंखों के नीचे पडे़ डार्क सर्कल को ऐसे करें दूर
अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में रहती हैं, गलत खान पान की आदत है, प्रदूषण में ज्यादा रहती हैं, नींद पूरी नहीं होती, एलर्जी या फिर कोई ऐसी दवाई ले रही हैं जो आपको सूट नहीं कर रही है तो आपको डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
आज हम आपको डार्क सर्कल से निपटने के लिये शहद का प्रयोग बताएगे। शहद में कुछ ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं जो डार्क सर्कल को चुटकियों में गायब कर देंगे। आप चाहें तो शहद को ऐसे भी लगा सकते हैं या फिर चाहें तो उसमें खीरा या बादाम का तेल आदि मिक्स कर के भी लगा सकते हैं।
READ: क्यों पडते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल?
तो अगर आप को डार्क सर्कल से हमेशा के लिये छुटकारा पाना है तो, शहद के इन प्रयोगों को पढ़ना ना भूलें। जानिये इसमें क्या क्या मिक्स कर सकते हैं और पेस्ट को कैसे बनाएं...

शहद:
शहद, मॉइस्चराइजर, स्किन टोनर और क्लींजर की तरह काम करता है। अगर इसे डार्क सर्कल पर लगाया जाए तो काफी लाभ मिलता है। इसे आधे घंटे के लिये आंखों के नीचे लगाएं और फिर चेहरा धो लें। ऐसा तब तक करें जब तक कि डार्क सर्कल कम ना हो जाए।

शहद और खीरे का रस:
इन दोनों ही चीजों को 1:2 के भाग में मिक्स कर के आंखों के नीचे लगाएं। फिर थोड़ी देर में चेहरा धो लें। इस विधि को कम से कम 3 हफ्तों तक करें, आपके डार्क सर्कल परमानेंटली गायब हो जाएंगे।

शहद और बादाम तेल
बादाम तेल में त्वचा की रंगत को निखारने का गुण होता है। इसकी 4 बूंद को आधे चम्मच शहद के साथ मिलाइये और लगाइये। कुछ देर के बाद इसे गरम पानी से धो लीजिये।

शहद और बनाना मास्क
इसे लगाने से डार्क सर्कल तो गायब होगा ही साथ में आंखों के नीचे की सूजन भी दूर होगी। इस पैक को बनाने के लिये केले का छोटा टुकड़ा तोड़ कर मैश करें और उसमें 1 चम्मच शहद का मिक्स कर के लगाएं। जब यह सूख जाए तब चेहरा धो लें।

शहद और नींबू
नींबू त्वचा को ब्लीच करता है इसलिये इकसी कुछ बूंदों के साथ हल्का सा शहद मिक्स कर के आंखों के नीचे लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
