Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अमरूद की पत्तियों से मिटाएं दाग-धब्बे और झुर्रियां
अमरूद के फल में उसकी पत्तियों से भी ज्यादा गुण होते हैं। अमरूद की पत्तियां स्वास्थ्य के लिये और सौंदर्य दोनों के लिये लाभकारी होती हैं। हो सकता है कि आपको यह बात हजम ना हुई हो लेकिन आज हम आपको उसके कुछ उपयोग बताएंगे जिसे पढ़ कर आप सच मुच इस बात पर यकीन करने लगेंगी।
READ: अमरूद की पत्तियों में छुपा है हर बीमारी का इलाज
यह एक प्राकृतिक और आसान घरेलू उपचार है, जिसके बारे में बहुत ही कम से लोग जानते हैं। आइये जानते हैं अमरूद की पत्तियों के कुछ सौंदर्य लाभ। अमरूद की पत्तियों के सौंदर्य लाभ

झुर्रियों से मुक्ती दिलाए- अमरूद की पत्तियों में फ्री रैडिकल्स से लड़ने के गुण कहीं ज्यादा होते हैं। इसके अलावा पत्तियां त्वचा को टोन भी करती हैं, जिससे त्वचा हमेशा खिली खिली नजर आती है।
मुंहासों से मुक्ती दिलाए- अमरूद की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि उन बैक्टीरिया का खात्मा करने के काम आता है जिनसे मुंहासे होते हैं। इसके साथ ही यह चेहरे से लालिमा भी दूर करती है, जिससे पिंपल साइज में छोटा लगता है।
दाग-धब्बे मिटाए- अमरूद की पत्तियां चेहरे से लाल, काले रंग के दाग धब्बों को हल्का करने के लिये भी जानी जाती है।
कैसे करें इस्तमाल
थोड़ी सी ताजी अमरूद की पत्तियां लें। फिर उन्हें थोड़ा सा मसल कर खौलते हुए पानी में डालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी भूरे रंग का ना हो जाए। फिर पानी को ठंडा हो जाने दें और उसके बाद इसे कॉटन से चेहरे के उस हिस्से पर लगाएं जहां इसकी जरुर हो।
इस पानी को लगाने के बाद 15 मिनट रूके और फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। रिजल्ट पाने के लिये इस विधि को हफ्ते में दो बार करें।
सूखी पत्तियों को पसल कर गरम पानी के टब में कुछ देर के लिये डुबो दें। फिर इस पानी को नहाने या प्रभावित जगह को भिगोने के लिये प्रयोग करें। इससे खुजली और लालिमा दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
