Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
व्हाइट हैड्स को दूर करने के लिए चांवल के आटे और गुलाब जल से बना हुआ फेस पैक
आप मेकअप की सहायता से ब्लैकहैड्स और व्हाइटहैड्स को छुपाने की कितनी भी कोशिश कर लें फिर भी ये दिखाई देते ही हैं तथा इसके कारण आपकी त्वचा का रंग एक जैसा नहीं दिखता।
जब त्वचा पर अधिक मात्रा में सीबम स्त्रावित होता है तो त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिसके कारण बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं। इसके परिणामस्वरूप फुंसियां हो जाती है।
व्हाइट हैड्स होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोन्स में परिवर्तन, एंड्रोजन का स्तर बढ़ना, तैलीय त्वचा, साफ़ सफ़ाई न रखना, अनुवांशिकता, मेकअप के दुष्परिणाम, लोशंस, दवाईयां आदि।
तो यदि आप व्हाइटहैड्स को दूर करने के लिए घरेलू उपचार के बारे में सोच रहे हैं तो आपको चांवल के आटे और गुलाब जल से बने इस फेस पैक का उपयोग करके देखना चाहिए।
फेस पैक बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री:
- चांवल का आटा – 2 टेबलस्पून
- गुलाब जल – 2-3 टेबलस्पून
कैसे बनायें: सामग्री की बताई हुई मात्रा को एक कटोरे में मिलाएं। उसे चम्मच से अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर लगायें। हलके हाथों से कुछ मिनिट तक मसाज करें। इसे 15 मिनिट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो डालें।
चांवल का आटा एक अच्छा स्किन एक्स्फोलियेंट है जो त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को दूर करता है तथा आपके रंग को निखारता है।
इसके अलावा चांवल का आटा बंद रोम छिद्रों को खोलता है तथा इसमें बंद सीबम और अशुद्धियों को दूर करता है और व्हाइटहैड्स को प्रभावी रूप से कम करता है।
चांवल का आटा आपकी त्वचा को पोषण भी प्रदान करता है तथा उसे नरम बनाता है। गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर की तरह कार्य करता है जो आपकी त्वचा के रोम छिद्रों के आकार को कम करता है तथा सीबम के स्त्राव को कम करता है तथा इस प्रकार व्हाइट हैड्स को आने से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
