Latest Updates
-
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
चेहरे के भद्दे दाग हटाने के लिए लगाएं अंडे और शहद का फेस पैक
घर पर फ़ेस मास्क बनाना केमिकल भरे कॉस्मेटिक प्रोडक्टस से कहीं ज्यादा सस्ता है। फ़ेस मास्क त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं क्यों कि इनसे ना केवल शानदार रिज़ल्ट मिलते हैं बल्कि ये त्वचा को अंदर से भी ठीक करते हैं।
ये भद्दे और जीवन भर रहने वाले कील, मुंंहासे, दाग आदि को दूर रखते हैं। खास तौर पर अंडे के सफ़ेद भाग और शहद से बनाया हुआ फ़ेस मास्क भद्दे दागों के लिए कारगर है। अंडे की सफेदी इन दागों को कम करने में फायदेमंद है।
शहद में एंटी-बायोटिक तत्व होते हैं जिनके कारण यह कीटाणुओं को दूर करने में मदद करते हैं, ये कीटाणु आगे जाकर त्वचा पर मुहासों का कारण बन सकते हैं। आपके किचन में उपलब्ध ये बेहतरीन चीजें एक प्रभावशाली फ़ेस मास्क बना सकती हैं और चेहरे पर दागों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए, आगे हम पढ़ते हैं इन चीजों को
मिलाकर फ़ेस मास्क बनाने का पूरा तरीका...

सामग्री:
- एक अंडा (केवल अंडे की सफेदी)
- एक टेबलस्पून शहद
बनाने का तरीका:
अंडे के सफ़ेद भाग को अंडे से अलग कर लें और प्याले में डाल लें। इसमें एक टेबलस्पून ओर्गेनिक शहद मिलाएँ। इसे मिलाकर बढ़िया पेस्ट बना लें। जब यह पूरी तरह मिल जाये तो इसे चेहरे पर लगा लें। पहले इसकी 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर मालिस करें, फिर अगले 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, इसे धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएँ और चेहरे के भद्दे दागों से निजात पाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
