Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
त्वचा बनानी हो चमकदार तो लगाइये ये होममेड फेसपैक
हालाँकि बाज़ार में कई तरह के फेसपैक उपलब्ध हैं परंतु कुछ लोग होममेड फेसपैक का ही उपयोग करते हैं क्योंकि ये प्राकृतिक पदार्थों से बने होते हैं तथा इनका कोई दुष्परिणाम नहीं होता।
Jabong Lifestyle sale: Avail Upto 25% reduction on The Final Amount During Checkout
ये पदार्थ घर में ही उपलब्ध होते हैं तथा ये फेसपैक घर पर ही आसानी से बनाये जा सकते हैं। स्वस्थ तथा चमकदार त्वचा के लिए इन फेसपैक का उपयोग करके देखें:

दही और शहद: एक –
एक टेबलस्पून दही और शहद लें। इन्हें अच्छे से मिलाएं तथा पेस्ट बनाये। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगायें और सूखने दें। चेहरे को ठन्डे पानी से धोएं। इससे आपकी त्वचा कोमल और चमकदार हो जायेगी। यह पैक नेचुरल क्लीन्ज़र, टोनर और मॉस्चराइज़र की तरह कार्य करता है।

हल्दी और दूध:
एक टीस्पून दूध और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर लगायें तथा पंद्रह मिनिट बाद धो डालें। इससे चेहरे पर न केवल चमक आती है बल्कि त्वचा मॉस्चराइज़ भी होती है।

केला और शहद:
मसले हुए आधे केले में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे बीस मिनिट तक चेहरे पर लगाकर रखें। यह मास्क एक मॉस्चराइज़र की तरह कार्य करता है तथा शुष्क त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है।

मसूर दाल और दही:
दो टेबलस्पून मसूर दाल के पाउडर में दही मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगायें। इसे सूखने दें। बाद में पानी से धो डालें। यह पैक त्वचा की गहराई से सफ़ाई करता है तथा त्वचा की रंगत में सुधार लाता है।

प्याज़ और शहद:
एक टेबलस्पून प्याज़ के रस में आधा टेबलस्पून शहद मिलाएं। इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगायें। इसे सूखने दें तथा बाद में ठंडे पानी से धो डालें। यह पैक उत्तम मॉस्चराइज़र की तरह काम करता है तथा त्वचा पर झुर्रियां आने से रोकता है।

दही और नीबू का रस:
एक टेबलस्पून नीबू के रस में चार टेबलस्पून दही मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगायें। बीस मिनिट बाद धो डालें। यह पैक दाग धब्बों को दूर करने, मुंहासों को रोकने तथा त्वचा की रंगत को बनाये रखने में सहायक होता है।

आलू और मुल्तानी मिट्टी:
एक टेबलस्पून आलू के रस में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलकर पेस्ट बनायें। इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगायें। सूखने के बाद इसे ठन्डे पानी से धो डालें। धूप के कारण होने वाली टैनिंग को दूर करने के लिए यह पैक बहुत उपयोगी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
