Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
एक्सरसाइज़ करने वाली महिलाओं के लिए आसान ब्यूटी टिप्स
क्या आप ऐसी महिला हैं जो फिट रहना चाहती है और क्या आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कोई फिटनेस नियम का पालन करती हैं?
क्या आप अपने रखरखाव को लेकर चिंतित रहती हैं? अगर हां तो यह अच्छी खबर है क्यूंकि कौन ऐसी महिला को पसंद नहीं करता जो सुंदर और फिट दोनों हो? हर इंसान के लिए फिट रहना ज़रूरी है ताकि आपका शरीर भी सुडौल रहे और आप स्वस्थ भी रहें।
फिट रहने पर आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं और यही नहीं पतले और सुडौल भी लग सकते हैं। फिट रहना महिलाओं के लिए ज़्यादा ज़रूरी है क्यूंकि यह हमारे मासिकधर्म को नियंत्रण में रखता है, प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है, गोरा रंग देता है और बढ़िया फीज़ीक देता है।
ऐसा करने से शरीर में काफी मात्रा में पसीना बनता है। पसीना शरीर के लिए अच्छा है पर अगर आप इसपर ध्यान नहीं देते तो पसीने से कील मुहांसे, शरीर की बदबू और डैंडरफ भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आप ऐसी महिला हैं जिन्हें वर्कआउट करना अच्छा लगता है पर आपको स्वस्थ त्वचा और बाल भी चाहिए तो आपको इन ब्यूटी टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए।

1. अपने साथ गीले वाले वाइप रखें
जब भी आपको पसीना आए तो चेहरा इस वाइप से साफ कर लें ताकि आप कील मुहांसों से बच सकें।

2. तुरंत नहा लें:
अगर आपने खूब सारी एक्सरसाइज़ की है तो तुरंत नहा लें। इससे त्वचा पर असर नहीं पड़ेगा। अगर आप जिम में नहीं नहा सकते तो अपने चेहरे को जिम से निकलने से पहले ज़रूर धो लें।

3. वर्कआउट करते समय अपने बाल ज़रूर बांध लें
बालों का पोनीटेल या बन बना लें ताकि आपके बालों का पसीना चेहरे पर न आए और आप कील मुहांसों से बच सकें।

4. ऐसे शैम्पू का इस्तमाल करें जो अच्छी सफाई करे:
अगर आप निरंतर एक्सरसाइज़ करते हैं तो ज़रूरी है कि आप ऐसे शैम्पू का इस्तमाल करें जो गहरी सफाई करे क्यूंकि जब आप एक्सरसाइज़ करते हैं तो आपके सर पर काफी पसीना इकट्ठा हो जाता है।

5. एक ब्यूटी रेजिम बनाएं:
अगर आपका ध्यान फिटनेस पर रहता है तो यह काफी ज़रूरी है कि आप बालों और त्वचा के लिए एक ब्यूटी रेजिम बनाएं। यह ज़रूरी है कि आपके बालों और त्वचा का स्वास्थ भी ठीक रहे।

6. ठंडे पानी का झोंका:
एक्सरसाइज़ के तुरंत बाद करीबन 4-5 बार अपने चेहरे और गर्दन पर ठंडे पानी का झोंका डालें। इससे आपके त्वचा की रोमक्षिद्र खुल जाएंगे जो पसीने से खुल चुके थे।

7. पानी पीएं:
अगर आप बालों और त्वचा के रूखेपन से बचना चाहते हैं तो आप एक्सरसाइज़ के पहले, इसके दौरान और बाद में भी हल्का पानी पीते रहें क्यूंकि अगर आप एक्सरसाइज़ करते रहें और पानी न पीएं तो आपके शरीर में पानी की कमी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
