Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, कटहल से कैसे दमकाएं रूप और पाएं गोरी त्वचा
कटहल का फल दुनिया में सबसे बड़ा होता है, और यह सबसे ज्यादा गर्मियों में खाया जाता है। यही नहीं गर्मियों में इसे खाने से हमारी इम्युनिटी भी अच्छी होती है।
कटहल के स्वाद और इसकी महक की वजह से व्यक्ति इसे खाएं बिना रह नहीं सकता है। कटहल के बीज भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब आप कटहल के बीज को चावल या किसी सब्ज़ी के साथ उबालते हैं तो आप उसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देते हैं।
लेकिन आज हम आपकी सेहत नहीं त्वचा के बारे में बात करने जा रहें हैं। आज यह आर्टिकल आपको यह बताएगा कि कैसे पीले कटहल का पेस्ट आपकी त्वचा को और खूबसूरत बनाएगा। लेकिन ध्यान रहे कटहल में मौजूद दूध आपकी त्वचा को नुक्सान पंहुचा सकता है इसलिए पहले से पैच टेस्ट जरूर लें।

मुँहासे
अगर आप मुंहासों से परेशान हैं तो एक कटहल लें इसे दो हिस्सों में काट लें फिर इसके अंदर के हिस्से को मुंहासों पर अच्छे से रगड़ें। 15 मिनट के लिए छोड़ दें सूख जाने पर इसे ठंडे पानी से दो लें।

रूखी त्वचा के लिए
रूखी त्वचा की देख भाल और खुजली से बचाने के लिए। कटहल के रस से चहरे पर मसाज करें और तब तक करें जब तक यह बिलकुल सूख न जाए। फिर 20 मिनट के बाद इसे गुलाब जल से साफ़ कर दें।

झुर्रियों के लिए
झुर्रियों से व्यक्ति ज्यादा उम्र का लगने लगता हैं साथ ही आपका चेहरा डल लगता है। इसके लिए आप कटहल का पेस्ट बनाए और उसमें एक बड़ा चम्मच दूध मिलाएं। फिर इस पेस्ट को झुर्रियों पर लगाए और धीरे धीरे मसाज करें। इसे 10 मिनट तक सूखने दें फिर ठन्डे पानी से धो दें।

ब्लैक्हेड के लिए
कटहल की तीन फलियों को बीज के साथ पीस लें, अब इसे गाढ़ा होने के लिए रख दें। इसके बाद इस पेस्ट से अपने चहरे पर ऊपर की तरफ मसाज करें। 10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर ठंडे पानी से धो दें।

दाग धब्बों के लिए
कटहल की मदद से आसानी से दाग धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। कटहल के बीजों को सूखा कर पॉवडर बना लें फिर इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाए और 10 मिनट के बाद धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
