Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जानें, बिना कॉस्मेटिक्स के कैसे दिखें सुंदर?
हम आपको बता रहे हैं मेकअप के बिना सुंदर दिखने के टिप्स। आपको मेकअप प्रोडक्टस का इस्तेमाल करना चाहिए, पर इनका ज्यादा इस्तेमाल करना अपनी त्वचा से खिलवाड़ करना है।
यदि आप अपनी त्वचा से कॉस्मेटिक्स नहीं हटाती हैं तो आपके रॉम छिद्र बंद हो जाते हैं और इससे कील-मुहासे हो सकते हैं। इसके अलावा, इन प्रोडक्टस से आपकी त्वचा ओइली भी हो जाती है। बिना कॉस्मेटिक के सुंदर दिखने के भी कई तरीके हैं। अजी मेकअप प्रोडक्टस छोड़िए, हम बताते हैं बिना मेकअप के कैसे सुंदर दिखें।

1. अपने खान-पान पर ध्यान दें: कॉस्मेटिक्स आपको केवल बाहर से सुंदर बना सकते हैं अंदर से नहीं। इसलिए अपने अंदर से खूबसूरत बनाने के लिए संतुलित भोजन करना बहुत जरूरी है। उदाहरण के लिए ओइली खाने से कील-मुहासे निकलते हैं। इसलिए खाने से पहले ध्यान दें कि क्या फायदेमंद है और क्या नहीं।

2. अपने आपको हायड्रेटिड रखें: बिना मेकअप के सुंदर दिखने का यह सबसे अच्छा तरीका है। यदि आप रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पीती हैं तो इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और आप सुंदर दिखती हैं। अपने आपको अंदर से पोषण देने के लिए पानी, जूस आदि लें।

3. त्वचा की परत उतारना (एक्सफोलिएट): त्वचा के ऊपर कॉस्मेटिक लगाने से यह काली हो जाती है और दाग भी दिखने लगते हैं। मृत कोशिकाओं और धूल-मिट्टी से कील, मुहासे और काले धब्बे होते हैं। इससे निजात पाने के लिए सप्ताह में एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें। आप इसके लिए हर्बल प्रोडक्टस इस्तेमाल कर सकती हैं या नींबू, शुगर या ओट्स का घरेलू स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. टोनर इस्तेमाल करें: यह भी एक अच्छा तरीका है। एक्सफोलिएशान के बाद त्वचा के रॉम छिद्र बड़े हो जाते हैं और इनमें धूल ज्यादा जाती है। इन रॉम छिद्रों को छोटा करने के लिए टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर आपकी त्वचा को मुलायम करते हुये उसमें कसावट भी लाता है। नीम का पानी और गुलाब जल भी अच्छे टोनर हैं।

5. मोश्चुराइज़र काम में लें: आजकल के वातावरण में मोश्चुराइज़र सर्दियों के साथ ही अन्य मौसम में भी काम में लें। गर्मियों में लाइट मोश्चुराइज़र काम में लें। ऐसा मोश्चुराइज़र खरीदें जो आपकी त्वचा को ढ़ीक तरह सूट करे। ड्राई स्किन पर झाइयाँ जल्दी होती हैं और उम्र का असर ज्यादा होता है। इसे नम व मुलायम बनाए रखने के लिए मोश्चुराइज़र का इस्तेमाल करें।

6. फेस वॉश जरूर इस्तेमाल करें: आपके चेहरे से तेल और मिट्टी हटाने के लिए इसका रोजाना इस्तेमाल करें। ब्यूटीशियन दिन में दो बार फ़ेसवॉश इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं। एक बार सुबह और एक बार सोने से पहले।

7. सन स्क्रीन भी अच्छा है: चाहे फ़ाउंडेशन ना लगाएँ लेकिन सन स्क्रीन जरूर लगाएँ। यह ना केवल सूर्य की पराबैंगनी (यूवी) किरणों से आपकी रक्षा करता है बल्कि धूप की जलन से भी बचाता है।

8. अपने बाल साफ रखें: यदि आपके बाल गंदे और ओइली हैं तो आपका चेहरा भी साफ और फ्रेश नहीं दिखेगा। इसलिए शैम्पू करके अपने बाल और खोपड़ी साफ रखें। अपने बालों के अनुसार सप्ताह में दो या तीन बार शैम्पू करें।



Click it and Unblock the Notifications
