Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
एपिलेटिंग से जुड़ी बातें, जो आपको जानना है जरुरी...
एपिलेशन बालों को हटाने का बहुत ही सुविधाजनक तरीका है और हम आपको इस आर्टिकल के जरिए यहां इससे जुड़े सभ्ाी फैक्ट बता रहे हैं। जो इसे इस्तेमाल करने से पहले आपके लिए जानना आवश्यक है।
हम महिलाएं हमेशा अनचाहे बालों को हटाने के लिए नये और बेहतर तरीके तलाशती रहती हैं। एपिलेटिंग ऐसी ही एक विधि है। यह बालों को हटाने के अन्य तरीकों की तरह आम नहीं है, इसलिए यहां एपिलेटिंग के बारे में जानने योग्य सभी तथ्य दिए जा रहे हैं। एपिलेशन बालों को हटाने का बहुत ही सुविधाजनक तरीका है और हम आपको वह सब बताने जा रहे हैं जो इसे इस्तेमाल करने से पहले आपके लिए जानना आवश्यक है, क्योंकि हम जानते हैं कि हम सभी किसी भी प्रकार के हेयर रिमूवल के बारे में बिना जाने उसे इस्तेमाल करने से हिचकिचाते हैं।

आप सभी हेयर रिमूवल के सामान्य तरीकों जैसे वैक्सिंग, थ्रैडिंग और शेविंग के बारे में जानते हैं और यह भी जानते हैं कि इन्हें इस्तेमाल करने पर कैसा महसूस होता है और आपकी त्वचा को ये किस प्रकार प्रभावित करते हैं। इसलिए, हेयर रिमूवल की इस विधि के बारे में जानने का और स्वयं पर इस्तेमाल करने का यह सही समय है। यहां एपिलेटिंग के बारे में जानने योग्य सभी तथ्य दिए जा रहे हैंः

1. यह विधि क्या है? एपिलेटर में एक ट्वीज़र जैसा तंत्र होता है जो आपके बोलों को खींचने का कार्य करता है और वास्तविकता की तुलना में अत्यधिक दर्दनाक प्रतीत होता है। इसमें कई ट्वीज़र एकसाथ कार्य करते हैं।

2. एपिलेटर का उपयोग कैसे करें? आपको केवल उस स्थान पर एपिलेटर चलाना है जिस स्थान के बाल आप हटाना चाहते हैं। इसे नहाने के बाद इस्तेमाल करना सबसे बेहतर होता है। कुछ ऐसे एपिलेटर भी उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप नहाते समय भी कर सकते हैं।

3.क्या यह दर्दनाक होता है? हम ऐसा तो नहीं कहेंगे कि यह बिल्कुल भी दर्द नहीं करता, क्योंकि, कुछ भी जो आपके बालों को खींचेगा, वह दर्द अवश्य करेगा। लेकिन यह वैक्सिंग की तुलना में बहुत कम दर्द करता है।

4. क्या यह संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित है? संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए वैक्सिंग ज़रा सी अधिक हो सकती है क्योंकि वैक्स में मौजूद नींबू और चीनी हर किसी के अनुरूप नहीं होती। इसलिए, यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको हेयर रिमूवल के लिए एपिलेटर का उपयोग करना चाहिए।

5.यह कितने समय तक प्रभावी रहता है? यह आपके बालों के बढ़ने पर निर्भर करता है, लेकिन एपिलेशन वैक्सिंग जितने समय तक प्रभावी रहता है। औसतन 2-3 सप्ताह सामान्य होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications