Latest Updates
-
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी
शादी से पहले दुल्हन को ऐसे करनी चाहिए अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तारीख तय होते ही दुल्हन को अपनी त्वचा की देखभाल शुरु कर देनी चाहिए। ब्राइडल स्किन केयर को काम करने में समय लगता है इसलिए जितना जल्दी आप इसे शुरु कर देंगी उतना ही ज्यादा निखार आपके चेहरे पर शाद
शादी से पहले दुल्हन की स्किन केयर रूटीन में किसी को भी दिलचस्पी नहीं होती लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख पास आती है वैसे-वैसे लोगों की नज़रें दुल्हन के चेहरे के निखार को ढूंढने लगती हैं।
शादी की तारीख तय होते ही दुल्हन को अपनी त्वचा की देखभाल शुरु कर देनी चाहिए। ब्राइडल स्किन केयर को काम करने में समय लगता है इसलिए जितना जल्दी आप इसे शुरु कर देंगी उतना ही ज्यादा निखार आपके चेहरे पर शादी के दिन आएगा।
ब्राइडल स्किन केयर की शुरुआत में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है साथ ही आपको कहां से शुरुआत करनी है, ये भी पता होना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपने बिग डे के लिए आपको स्किन केयर की शुरुआत कहां से करनी चाहिए।
हर त्वचा के अनुसार आज हम आपको ब्राइडल होममेड स्किन पैक के बारे में बता रहे हैं। आप अपनी त्वचा के अनुसार इनमें से कोई भी एक होममेड स्किन पैक चुन सकती हैं। जितना जल्दी आप इन्हें करना शुरु करेंगी उतना ही बेहतर परिणाम आपको मिलेगा। इसलिए अगर आपकी शादी की तारीख पक्की हो गई है तो ये स्किन केयर ट्रीटमेंट शुरु करने में बिलकुल भी देरी ना करें।

1. ब्लैकहेड्स : धनिये की पत्तियां और हल्दी पैक
अगर आपके चहेरे और खासतौर पर नाक के पास बहुत ज्यादा ब्लैकहैड्स हैं तो आपको धनिये और हल्दी का पैक लगाना चाहिए। इससे रोमछिद्र खुल जाते हैं और उनकी सफाई भी हो जाती है।
तैयारी :
- दो चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटी कटोरी धनिये की पत्ती
- दो चम्मच पानी
- एक छोटी कटोरी
- मिक्सर में धनिये की पत्तियां और हल्दी पाउडर डालें। ध्यान रहे दोनों ही चीज़ें सूखी हुई हों। अब इन्हें ब्लैंड कर पाउडर बना लें।
- अब एक कटोरी में हल्दी और धनिये का ये पाउडर डालें और उसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। रात को सोने से पहले ये पैक ब्लैकहैड्स वाली जगह पर लगाएं।
- अगली सुबह चेहरे पर लगा पेस्ट बिलकुल सूख चुका होगा। अब इसे पानी से धो लें।
- इस ब्राइडल होममेड पैक को सप्ताह में दो बार लगाएं।
- एक कटोरी में चावल के आटे और शहद को मिक्स करें।
- अब इस पैक को अपने चेहरे और बॉडी पर लगाएं।
- आप चाहें तो हल्के हाथों से इस पैक से चेहरे और बॉडी की मसाज भी कर सकती हैं। तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त ये फेस पैक आपको 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाना है।
- अब हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।
- आप से पैक सप्ताह में तीन बार लगा सकती हैं।
- एक कटोरी में चने का आटा, सरसों का तेल लें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बना लें।
- अब इसमें दूध डालें। ध्यान रहे जरूरत से ज्यादा तेल और दूध डालने की जरूरत नहीं है।
- रात को सोने से पहले इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
- पैक लगाने के 20 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
- सबसे पहले साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें। अब गीले चेहरे पर ही मिल्क पाउडर से मसाज करें।
- अगर आपको सूखा लगे तो आप थोड़ा और पानी ले सकती हैं। जरूरत लगे तो मिल्क पाउडर भी ले सकती हैं।
- इस मसाज से आपको रिलैक्स भी महसूस होगा।
- 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। रात को सोने से पहले आपको ये काम रोज़ करना है।
- सबसे पहले आपको गाजर को धोकर उसे मिक्सर में पीसकर उसकी प्यूरी बनानी है। अब गाजर की इस प्यूरी को एक कटोरी में रख लें और उसमें शहद मिलाएं।
- गाजर के साथ शहद का ये फेसपैक तैयार है। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- 20 मिनट के बाद सूखने पर पानी से चेहरा धो लें।

2. टैन्ड स्किन के लिए : खीरे और टमाटर का पैक
दुल्हन की त्वचा पर खीरा तीन तरह से फायदेमंद होता है - 1) रोमछिद्र खुल जाते हैं, 2) काले घेरे घटते हैं, 3) त्वचा में नमी बरकरार रहती है। टमाटर से त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत होती है। ये त्वचा को चमकदार बनाने का भी काम करता है। मुहांसों और त्वचा पर बहुत ज्यादा तेल के आने की समस्या से भी टमाटर छुटकारा दिलाता है। इस ब्राइडल फेस पैक में आप मिल्क क्रीम, हल्दी पाउडर और बेसन भी मिलाएं।
तैयारी :
- आधा कप टमैटो प्यूरी
- एक कप खीरे का रस
- एक चम्मच मिल्क क्रीम
- एक चम्मच हल्दी पाउडर
- दो चम्मच बेसन
- एक छोटी कटोरी

3. सबसे पहले कटोरी में टमैटो प्यूरी और खीरे के रस को मिक्स कर लें।
अब इसमें मिल्क क्रीम, हल्दी पाउडर और बेसन मिलाएं।
सारी सामग्री डालने के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
अगर आपको ये पेस्ट थोड़ा सूखा लगे तो आप इसमें और खीरे का रस डाल सकती हैं।
अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

4. तैलीय त्वचा : चावल का आटा और शहद का पैक
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको ये चावल के आटे और शहद का पैक लगाना चाहिए। वहीं कुछ लड़कियों के चेहरे पर टी-ज़ोन का हिस्सा काफी ऑयली होता है। ऐसे में आपको चावल के आटे और शहद से बने इस पैक को लगाना चाहिए। इससे आपकी त्वचा जवां और तरोताज़ा दिखेगी।
तैयारी :
- एक चम्मच शहद
- डेढ़ चम्मच चावल का आटा
- एक कटोरी

5. मुरझाई हुई त्वचा : चने का आटा और सरसों के तेल के साथ दूध
हर लड़की को अपनी त्वचा मुरझाई हुई और बेजान सी लगती है। धूल और प्रदूषण के बीच रहने के बाद त्वचा का ये हाल होना स्वाभाविक है। आपको चने के आटे, सरसों के तेल और दूध से बना पैक लगाना चाहिए।
- दो चम्मच चने का आटा या बेसन
- 1 चम्मच सरसों का तेल
- तीन चम्मच कच्चार ठंडा दूध
- एक छोटी कटोरी

6. त्वचा में कसाव लाने के लिए मिल्क पाउडर पैक
शादी के दिन जवां और खूबसूरत दिखने के साथ-साथ दुल्हन की त्वचा में कसाव का होना भी बहुत जरूरी है। स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट के लिए आपको मिल्क पाउडर का फेसपैक लगाना है। इस पैक को आपको रोज़ाना इस्तेमाल करना है। मिल्क पाउडर का ये पैक स्क्रबर का काम भी करता है।
तैयारी :
- एक चम्मच मिल्क पाउडर
7. बंद रोमछिद्र : गाजर का पैक
मेकअप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण त्वचा के रोमकूप बंद हो जाते हैं। सिर्फ साबुन या फेसवॉश की मदद से ये साफ नहीं हो पाते हैं। यहां पर काम करता है गाजर का फेसपैक। आपको ये शहद के साथ लगाना है। इससे बंद रोमकूप तो खुलेंगें ही साथ ही त्वचा को पोषण भी मिलेगा। अगर आपके चेहरे पर मुहांसे या दाग-धब्बे हैं तो भी आपको ये फेसपैक लगाना चाहिए। आपको ये पैक सप्ताह में दो बार लगाना चाहिए।
तैयारी :
- दो गाजर की प्यूरी
- 3 चम्म्च शहद
- एक कटोरी



Click it and Unblock the Notifications
