Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
DIY: होली के बाद स्किन को मॉस्चराइज़ करने के लिए ब्रेड और मलाई से बना फेस मास्क
होली के गहरे और नुकसानदायक रंगों को छुडाना बहुत कठिन होता है क्योंकि ये न केवल त्वचा में गहराई तक चले जाते हैं बल्कि इसके कारण त्वचा में जलन और खुजली भी होती है।
हालाँकि हम यहाँ आपको एक होममेड मास्क के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और नुकसानदायक केमिकल्स को हटाकर त्वचा को स्वस्थ और मॉस्चराइज़ रखता है।

आवश्यक सामग्री:
- ब्रेड की कुछ स्लाइस
- 2 चम्मच ताज़ी मलाई
- एक चम्मच हल्दी पाउडर
- एक चम्मच गुनगुना पानी
- एक चम्मच गुलाब जल

विधि -
एक ब्रेड लें और इसके टुकडें करें (आपको 5-8 छोटे टुकड़ों की आवश्यकता होगी)।
-अब, दो चम्मच मलाई लें।

विधि -
-फिर इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
-इसमें एक चम्मच गुनगुना पानी मिलाएं।

विधि -
-अब इसमें एक चम्मव्ह गुलाब जल मिलाएं।
-सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं जब तक ब्रेड के टुकड़े अच्छी तरह मैश न हो जाएँ।

इस होममेड ब्रेड और मलाई मास्क का उपयोग किस तरह करें:
-इस होममेड मास्क को चेहरे पर लगायें।
-गोलाकार दिशा में 10-15 मिनिट तक मालिश करें।
-कुछ देर तक मसाज करके बाद में गुनगुने पानी से धो डालें।
-लोशन लगाकर मॉस्चराइज़ करें।

ब्रेड से त्वचा को होने वाले लाभ
-ब्रेड त्वचा को मॉस्चराइज़ करती है।
-यह चेहरे से धूल और गंदगी को हटाती है और आपको साफ़ और स्वच्छ त्वचा प्रदान करती है।
-यह त्वचा पर गंदी जमने से रोकती है।
-यह रोम छिद्रों को बंद होने से रोकती है।

हल्दी से त्वचा को होने वाले लाभ
-हल्दी में एंटी- इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह त्वचा को राहत प्रदान करती है।
-यह त्वचा पर होने वाली जलन और खुजली को कम करती है।
-हल्दी में पाए जाने वाले एंटीवायरल गुण के कारण यह त्वचा पर दाग धब्बे आने से रोकती है।
-यह त्वचा को लम्बे समय तक हाईड्रेटेड रखती है।
-यह रंगों में उपस्थित केमिकल्स से त्वचा को प्रभावित होने से रोकती है।

मलाई से होने वाले लाभ (फ्रेश क्रीम)
-फ्रेश क्रीम में उच्च मात्रा में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो लम्बे समय तक त्वचा को हाईड्रेटेड रखते हैं।
-यह आपकी त्वचा को स्वास्थ्य और मुलायम रखती है।
-यह रोम छिद्रों के आकार को कम करती है।
गुलाब जल से होने वाले लाभ
-यह त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाता है।
-यह त्वचा पर कील मुंहासे आने से रोकता है।
-यह त्वचा को स्वस्थ रखता है और रोम छिद्रों के आकार को कम करता है।
-यह त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
