Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिल्क बाथ: इससे होने वाले लाभ और इसका तरीका
किचन में कई तरह के पदार्थ होते हैं और इनका कई तरीकों से उपयोग किया जा सकता है।
जिस तरह मसालों, फलों और सब्जियों का उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है उसी तरह किचन में पाए जाने वाले तरल पदार्थों (जैसे तेल या दूध) का उपयोग भी त्वचा की देखभाल के किया जा सकता है।
अत: आज हम किचन में उपलब्ध दूध के उपयोग, लाभ आदि के बारे में चर्चा करेंगे और देखेंगे कि त्वचा की देखभाल के लिए नहाने के समय हम किस तरह इसका उपयोग कर सकते हैं।

त्वचा की देखभाल के लिए प्राथमिक तौर पर दूध का उपयोग फेस मास्क बनाने में किया जाता है। हालांकि यह मुंह तक ही सीमित है।
संपूर्ण शरीर को दूध से होने वाले लाभ पहुंचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि मिल्क बाथ लिया जाए। मिल्क बाथ सुनकर कई लोगों को लगता है कि दूध को अपने शरीर पर उडेलना जो कि पूर्णत: गलत है।
सही तरीके से मिल्क बाथ लेने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया का अनुसरण करना पड़ता है जिससे त्वचा को लाभ होता है और मिल्क बाथ लेने से शरीर तरोताजा हो जाता है।
इस लेख में हम पहले आपको बताएँगे कि त्वचा की देखभाल के लिए मिल्क बाथ क्यों लेना चाहिए। आइये इससे होने वाले लाभों के बारे में जानें।
मिल्क बाथ से होने वाले लाभ:
मिल्क बाथ प्रतिदिन लेने की आवश्यकता नहीं है। दूध बहुत कीमती होता है और प्रतिदिन इसका उपयोग करने से आपकी त्वचा पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ सकता है। इससे होने वाले लाभ इस प्रकार है:
अ) मिल्क बाथ से आप तरोताज़ा महसूस करते हैं। इसे सामान्य पानी की तरह उडेला नहीं जाता। इसकी सुगंध और एहसास से आप तरोताज़ा महसूस करते हैं।

ब) यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है तो मिल्क बाथ इसे ठीक करने में आपकी सहायता कर सकता है। जब आप मिल्क बाथ लेते हैं तो दूध आपके शरीर के सभी अंगों तक पहुँचता है और त्वचा की समस्याओं को दूर करता है।
स) मिल्क बाथ लेते समय अपने हाथों में थोडा दूध लें और इससे शरीर में गोलाकार दिशा मसाज करें क्योंकि इससे आपकी त्वचा नर्म और मुलायम होती है।
द) मिल्क बाथ लेते समय बहुत से लोगों को यह संशय होता है कि बालों पर दूध लगाया जाए अथवा नहीं। दोमुंहे बालों और गिरते बालों की समस्या के लिए दूध सर्वश्रेष्ठ उपचार है अत: बालों पर दूध का उपयोग करने से पहले आपको सोचना नहीं चाहिए।
ई) दूध एक्सफोलियेटर की तरह काम करता है और त्वचा की ऊपरी परत को निकालता है और त्वचा की नई परत को ऊपर लाता है। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और कोमल दिखती है।
फ़) ऐसे लोग जो झुर्रियों या बढ़ती उम्र की त्वचा की समस्या से परेशान हैं उन्हें मिल्क बाथ अवश्य लेना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा का लचीलापन बढ़ता है।
अब दूध से होने वाले लाभों से पता चलता है कि मिल्क बाथ का उपयोग किसी भी उम्र में और किसी भी प्रकार की त्वचा के लिए किया जा सकता है। अब जब आप मिल्क बाथ से होने वाले लाभों के बारे में जान गए हैं तब यह जानना आवश्यक है कि आप घर ही मिल्क बाथ किस तरह ले सकते हैं। मिल्क बाथ टब में अच्छी तरह लिया जा सकता है परन्तु थोड़ी बहुत देखभाल से आप इसे अन्य तरीके से भी ले सकते हैं।
मिल्क बाथ किस तरह लें?


मिल्क बाथ के लिए आवश्यक सामग्री:
8-10 बाल्टी गुनगुना पानी, 2 मग कच्चा दूध, 2 छोटे कप कच्चा शहद, 20-25 बूंदे लेवेंडियर एसेंशियल ऑइल, 1/2 छोटा कप सी सॉल्ट/एप्सम सॉल्ट, 1/2 छोटा कप बेकिंग सोडा, 1/2 छोटा कप ऑर्गेनिक कोकोनट ऑइल (नारियल का तेल), गुलाब की कुछ ताज़ा पंखुड़ियां।
मिल्क बाथ का तरीका
सबसे पहले, टब को गुनगुने पानी से भर लें। अब इसमें दूध मिलाएं और अच्छी तरह हिलाएं। अब इसमें शहद, कोकोनट ऑइल और लेवेंडियर एसेंशियल ऑइल मिलाएं। इसे तब तक हिलाते रहें जब तक सारे पदार्थ अच्छी तरह न मिल जाएँ। अंत में बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं। सोडा और नमक के कण पूरी तरह नहीं घुलने चाहिए। अंत में गुलाब की पंखुड़ियां डालें और आपका मिल्क बाथ तैयार है। कृपया इस मिल्क बाथ में पर्याप्त समय बिताएं ताकि दूध आपके शरीर और त्वचा पर प्रतिक्रिया कर सके। दो मिनिट तक मिल्क बाथ लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता।



Click it and Unblock the Notifications
