Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
त्वचा की हर परेशानी को दूर करेगा – तमानु ऑयल
प्राचीन समय के लोग प्रकृति की ताकत के बारे में जानते थे। प्राकृतिक नुस्खों के प्रयोग की पंरपरा हमें उन्हीं से मिली है लेकिन वक्त बीतने के साथ लोगों की इसमें रूचि कम हो गई है।
आज भी कई लोग ऐसे हैं जो त्वचा संबधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों का प्रयोग करते हैं।
ऑलिव ऑयल और नारियल तेल से त्वचा को अनेक लाभ होते हैं। लेकिन प्रकृति की कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो अन्य किसी भी चीज़ से ज्यादा प्रभावशाली है। तमानु ऑयल इन्हीं में से एक है।
आधुनिक जीवन में इतिहास के इस ऑयल का बहुत प्रयोग है।
सैलोफिल्यू्मिनोफिलू नामक पेड के बीज से निकलता है तमानु ऑयल। दक्षिण-पूर्व एशिया के लोग त्वचा की देखभाल के लिए इसी ऑयल का प्रयोग करते हैं।
त्वचा की हर परेशानी को दूर करेगा – तमानु ऑयल
तमानु ऑयल के निम्नलिखित लाभ हैं :
- इससे त्वचा की जलन शांत होती है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है और ये त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- कील-मुहांसो के दाग-धब्बों को हटाने में तमानु ऑयल बेहद कारगर है।
- इसमें उपयुक्त मात्रा में फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं।
- इससे स्ट्रे्च मार्क्स के निशानों से भी मुक्ति मिलती है।
- किसी भी अन्य चीज़ की तुलना में तमानु ऑयल किसी भी तरह के घाव को जल्दी ठीक करता है।
- बढ़ती उम्र के निशानों को भी इस तेल से कम किया जा सकता है।
तमानु ऑयल को इसके प्राकृतिक सामग्री जैसे तीन यौगिक मौजूद होते हैं। ये तीन यौगिक हैं – कैलोफिलिक एसिड, फोसफोलिपिड्स और एंटीबायोटिक में लैक्टोन। इसमें शक्ति शाली एंटी-इंफ्लामेट्री एजेंट कॉमरिंस भी होता है। ये एजेंट त्वचा का ट्यूमर बनने से भी रोकता है।

1. सनबर्न से छुटकारा
अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं और इस वजह से आपकी त्वचा टैन और खराब हो गई है तो आपकी त्वचा को बड़ी तेजी से तमानु ऑयल ठीक कर सकता है। ये जली हुई त्वचा को आराम देकर स्किन की टैनिंग को तेजी खत्म करता है। प्रभावित हिस्से पर तमानु ऑयल लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क आपको खुद नज़र आएगा।

2. नाइट रिपेयर क्रीम
पूरे दिन में आपकी त्वचा पर धूल-मिट्टी के कण चिपक जाते हैं। तमानु ऑयल आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। ये त्वचा को मुलायम बनाकर उस पर पड़ी बारीक रेखाओं को मिटाता है। रात के समय चेहरे पर तमानु आयॅल लगाएं। सुबह तक आपकी त्वचा चमक उठेगी।

3.बॉडी स्क्रब
तमानु ऑयल में समुद्री नमक मिलाकर उससे बॉडी पर स्क्रब करें। ये स्क्रब आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट कर उसे नमी प्रदान करता है। इससे आपकी त्वचा बच्चों की तरह मुलायम हो जाएगी।

4. मुहांसों और मुहांसों के दाग-धब्बों से छुटकारा
तमानु ऑयल से त्वचा पर मुहांसो के पड़े दाग-धब्बों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। मुहांसे पर तमानु ऑयल लगाएं। दिन में दो-तीन बार तमानु ऑयल लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
