Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कोमल त्वचा के लिए धनिये के फेस मास्क का उपयोग करें
यह मास्क आपकी त्वचा को सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचाव करता है और यूवी किरणों से हुए नुकसान को भी ठीक करता है।
प्रत्येक व्यक्ति सुंदर त्वचा चाहता है। लोग जितना हो सके उतने स्वस्थ तरीके से सुंदर त्वचा पाने के उपाय करते हैं। हालांकि जब सब कुछ फेल हो जाता है तो वे ब्रांडेड उत्पादों, कॉस्मेटिक्स और सर्जिकल प्रक्रियाओं को अपनाते हैं। आप सभी जानते हैं कि प्राकृतिक चीज़ों से बढ़कर कोई चीज़ नहीं होती। ज़्यादातर लोग सुंदर त्वचा पाने के लिए कॉस्मेटिक तरीकों की तुलना में प्राकृतिक तरीके अपना रहे हैं।
कैसा लगेगा यदि हम आपको बतायें कि आप केवल तीन पदार्थों की सहायता से सुंदर त्वचा पा सकते हैं और वह भी प्राकृतिक और स्वस्थ तरीके से? जी हाँ, आपने सही पढ़ा।
इन तीन पदार्थों से मिलाकर बना फेस मास्क मिनिटों में आपको ऐसी त्वचा देगा जैसी त्वचा आप चाहते हैं। यह मास्क आपकी त्वचा को सूरज की नुकसानदायक किरणों से भी बचाता है और यूवी किरणों से हुए नुकसान को भी ठीक करता है।
यह आपकी त्वचा को न केवल गर्मियों के लिए तैयार करता है बल्कि आपको जवान त्वचा भी देता है।

एप्पल साइडर विनेगर
यह कील और मुंहासों को रोकता है, स्किन टोनर की तरह काम करता है और मृत त्वचा को दूर करता है तथा सनबर्न से आराम दिलाता है। आपको और क्या चाहिए? एप्पल साइडर विनेगर में प्राकृतिक एसिड पाया जाता है; मृत त्वचा कोशिकाओं को और त्वचा की सूखी परत को निकालने में यह बहुत प्रभावी है।

दही
आप दही से सुन्दरता को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। यदि आप नियमित तौर पर चेहरे पर दही लगाते हैं तो आपकी त्वचा कोमल और मुलायम होती है। दही के एंटीऐजिंग गुणों के कारण आपकी त्वचा जवान दिखती है। यह त्वचा की मृत सतह को निकालने में सहायता करता है।

धनिया
बहुत लोगों को आश्चर्य होगा परन्तु हरा धनिया बहुत प्रभावी होता है और इसमें प्रकृति एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जब आप डेमेज्ड त्वचा को सुधारना चाहते हैं तो धनिया एक अच्छा विकल्प है। पारम्परिक रूप से धनिया का उपयोग घावों, खुजली, जलने और कीड़ों के काटने के इलाज में किया जाता है।

धनिया का फेस मास्क कैसे बनायें
एक छोटा कटोरा लें।
इसमें 1/2 कप कटा हुआ धनिया डालें।
इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
3 चम्मच सादा दही
सभी पदार्थों को अच्छे तरह मिलाएं।

मास्क कैसे लगायें
इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। पेस्ट लगते समय संवेदनशील भाग जैसे आंंख आदि पर न लगायें। इसे 20 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर गर्म पानी से धो डालें।
आप सप्ताह में दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि आपकी त्वचा धनिये के प्रति संवेदनशील तो नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
