Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
1 हफ्ते में इस Skin-whitening पैक से बन जाएं गोरी
चेहरे का रंग किसी भी वजह से काला पड़ सकता है। हो सकता है कि आप धूप में बहुत ज्यादा समय बिताती हों या फिर इसका कोई दूसरा ही कारण हो। लेकिन इस रंग की वजह से आपको शर्मिंदा होने की कोई जरुरत नहीं है।

आप घर पर ही केसर से तैयार काफी सारे घरेलू फेस पैक बना सकती हैं। आज हम आपको 5 तरह के घरेलू फेस पैक्स बनाना सिखाएंगे जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

1. चावल का आटा और दूध
चावल के आटे में anti-inflammatory और skin-whitening एजेंट मौजूद होते हैं जो कि स्किन को तुरंत ब्राइट करते हैं। इससे डेड सेल्स भी निकल जाते हैं। इमसें थोड़ा सा ब्लीचिंग एजेंट भी होता है। दूध स्किन को हाइड्रेट करता है और चेहरे को नम बनाए रखता है।
सामग्री-
3 टीस्पून चावल का आटा
2-3 टी स्पून दूध
विधि-
एक कटोरे में 3 टीस्पून चावल का आटा मिक्स करें। या फिर अगर आटा नहीं है तो थोड़े से कच्चे चावल को पीस लें।
अब इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं।
इसे पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं और 20-30 मिनट तक रखें।
बाद में इसे गरम पानी से धो लें। ऐसा आप हर हफ्ते करें।

2. आलू का जूस
आलू के रस में antioxidants होते हैं जो कि स्किन को ब्राइट दिखाने में मदद करते हें। इससे टैनिंग मिटती है और डेड सेल्स हटते हैं।
सामग्री-
1 आलू
विधि -
एक आलू को छोटे पीस में काट लें।
आलू को घिस कर उसके रस को निकाल लें।
फिर उसमें कॉटन पैड डाल कर उसे चेहरे पर लगाएं।
इसको अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिये छोड़ दें।
बाद में इसे नार्मल पानी से धो लें। और मॉइस्चराइजर लगा लें क्योंकि इसे लगाने के बाद स्किन ड्राई हो सकती है। इसे हफ्ते में तीन बार लगाएं।

3. बेकिंग सोडा स्क्रब
बेकिंग सोडा में ऐसे गुण होते हैं जो डेड सेल्स को निकालते हैं, बैक्टीरिया को मारते है और स्किन को रिफ्रेश बना कर ब्राइट करते हैं।
सामग्री-
2 चम्मच बेकिंग सोडा
पानी
विधि-
1 टीस्पून बेकिंग सोडा और पानी ले कर मिलाएं।
फिर चेहरे पर धीरे धीरे स्क्रब करें, गोल मोशन में।
फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो कर क्रीम लगा लें। ऐसा रोजाना करें जब तक कि आपको डिफरेंस ना दिखे। हांलाकि उन लड़कियों को यह उपचार नहीं आजमाना चाहिये जिनके चेहरे पर एक्ने हैं या फिर स्किन सेंसटिव है।

4. दही पैक
दही से स्किन की सारी गंदगी बाहर निकलती है, जिससे स्किन एकदम ब्राइट और क्लीन हो जाती है।
सामग्री-
2 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
विधि-
एक कटोरी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं।
फिर इसे 20 मिनट के लिये छोड़ दें।
फिर इसे पानी से धो लें। इस विधि को रोजाना करें और रिजल्ट देंखे।

5. ओटमील फेस पैक
ओटमील में डेड सेल्स को हटोन के गुण होते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन होता है जो कि स्किन को ब्राइट करता है।
सामग्री-
3 चम्मच ओट्स
2-3 चम्मच गुलाब जल
विधि -
एक ब्लेंडर में ओटमील का पावडर बनाएं।
उसमें रोज वॉटर डाल कर पेस्ट बनाएं।
अपने चेहरे पर पेस्ट लगाएं।
इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगा छोड़ दें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं और रिजल्ट देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
