Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों के लिए वरदान है ग्लिसरीन, जानिए फायदें
महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने में उनक लम्बे घने बालों का भी हाथ होता है जो कि महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। मगर बालों को खूबसूरत बनाये रखना आसान काम नहीं। हर मौसम के अनुसार बालों की अलग ही देखभाल करनी होती है।
आज हम आपको एक आसान नुस्खा बताने जा रहे है। जिसका उपयोग करके आप अपने बालों की खूबसूरती और भी बढ़ा सकते है। जानना चाहेंगे ऐसी कौनसी चीज है वो है ग्लिसरीन। जी हां ग्लिसरीन, ग्लिसरीन सर्दियों में स्किन के साथ बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि ये थोड़ा चिपचिपा होता है पर यह बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। ग्लिसरीन को बालों की देखभाल के लिये कैसे इस्तेमाल किया जाए इसके लिये निम्न कुछ सुझावों पर गौर फरमाएं -

कर्ली (घुंघराले) बालों के लिए
घुंघराले बालों को तो देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। घुंघराले बाल काफी रुखे से नजर आते हैं, इसलिए अगर उन्हें थोड़ा नरम करना है तो उस पर ग्लिसरीन लगायें।
कंडीशनर के तौर पर
अगर चमकदार बाल चहिए तो घर में ही ग्लिसरीन और पानी का मिश्रण बना कंडीशनर तैयार कर लें। आप सामान्य रूप से कंडीशनिंग और बाल धोने के बाद नम बालों पर इस मिश्रण को लगाएं। उंगलियों की सहायता से इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगायें। कोशिश करें कि खुश्क जगहों पर यह मिश्रण ठीक प्रकार से लग जाए। अब दस मिनट तक रुकें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो दें। बेहतर नतीजों के लिए इसे हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल करें।

डेंड्रफ दूर करने के लिए ग्लिसरीन
बालों में डेंड्रफ होने से बाल बेजान हो जाते है, गिरने लगते हैं और सिर में खुजली भी रहती है। बालों में लगातार डेंड्रफ बने रहने से परेशान लोग कई तरह के एंटी डेंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शैंपू, तेल आदि से डेंड्रफ तब तक ही दूर रहता है जब तक कि इन उत्पादकों का उपयोग किया जाता है लेकिन इनका उपयोग बंद करने के बाद डेंड्रफ वापस आ जाता है। डेंड्रफ से मुक्ति पाने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का एक तीन के अनुपात में मिश्रण बना कर एक शीशी में रख लें। नहाने के बाद रोज थोड़ा हथेली पर लेकर बालों की जड़ों में उंगलियों की मदद से लगाएं। इससे डेंड्रफ चला जाता है।

आफ्टरशेव
ड्राइ स्किन वाले पुरुषों के लिए ग्लिसरीन आफ्टरशेव बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए आधा कप ग्लिसरीन लें उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल व दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे बोतल में भर लें। और शेव करने के बाद आफ्टर शेव की तरह उपयोग करें। स्किन इससे मुलायम बनेगी।



Click it and Unblock the Notifications
