Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
क्या आपको पता है अपनी स्किन टाइप?
अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आपको अपना स्किन टाइप पता हो। स्किन टाइप नॉर्मल, रूखी, तैलीय और कॉम्बिनेशन होते हैं। अपनी स्किन टाइप चैक करने के लिए सुबह एक टिश्यू लें और उससे चेहरा साफ करें। अगर टिश्यू साफ है तो इसका मतलब है कि आपकी नॉर्मल से रूखी त्वचा है लेकिन अगर टिश्यू पर कोई दाग या तेल है तो आपकी नॉर्मल से तैलीय त्वचा है।

कॉम्बिनेशन स्किन
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए आपको चेहरे के हर हिस्से के लिए अलग-अलग टिश्यू का इस्तेमाल करना पड़ेगा। माथे, नाक और ठोड़ी के लिए एक टिश्यू जबकि गालों के लिए दूसरा टिश्यू लें।

नॉर्मल स्किन
नॉर्मल स्किन बहुत अच्छी होती है क्योंकि ये स्किन टाइप संतुलित, नरम और मुलायम होती है। वहीं तेल और नमी के कम होने पर त्वचा रूखी होने लगती है। साबुन और क्लोरिनेटिड पानी से धोने पर त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है।

रूखी त्वचा
रूखी त्वचा वाले लोगों को साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय नेचुरल मॉइश्चराइजर युक्त क्लीजिंग जेल का इस्तेमाल करें। आपको दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

तैलीय त्वचा
तैलीय त्वचा में तेल बनाने वाली ग्रंथियां ज्यादा सक्रिय होती हैं जिससे चेहरे पर हमेशा तेल नजर आता है। तैलीय त्वचा पर ब्लैकहैड्स, दाने और मुहांसे ज्यादा होते हैं। ऑयली स्किन के लिए स्पेशल क्लींजिंग की जरूरत होती है जिससे रोमछिद्र खुले रहें और ब्लैकहैड्स, मुहांसो एवं दानों से बचा जा सके। मुहांसों का इलाज ना करने पर ये पूरे चेहरे पर फैल जाते हैं।
कॉम्बिनेशन स्किन रूखी या नॉर्मल होती है जबकि कुछ हिस्से तैलीय होते हैं। माथे, नाक और ठोड़ी को टी-जोन कहा जाता है, ये हिस्से तैलीय और गाल रूखे होते हैं। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए चेहरे के हर हिस्से की अलग देखभाल करनी पड़ती है। क्लीजिंग और रोज स्किन टोनर आपके लिए बहुत जरूरी है। बंद रोमछिद्रों को खोलने और ब्लैकहैड्स को हटाने के लिए रोज फेशियल स्क्रब से क्लींजिंग करें।

इस वीकएंड आप निम्न होम मेड स्किन पैक ट्राई कर सकते हैं:
तैलीय त्वचा: मैरीगोल्ड फूलों को रातभर गुनगुने पानी में भिगो दें। सुबह इसमें योगर्ट और चंदन का पेस्ट मिलाकर तैयार करें। होंठों और आंखों को बचाकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
तैलीय और कॉम्बिनेशन स्किन: दो चम्मच ओट्स में एक चम्मच पिसा बादाम, गुलाब जल, शहद और योगर्ट मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट पर चेहरा धो लें।
नॉर्मल से रूखी त्वचा: एक चम्मच शहद में एक चम्मच संतरे का रस और एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। ये सभी स्किन टाइप के लिए अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
