Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
चेहरे की झुर्रियों और दाग धब्बों को खत्म करने के लिए 5 एंटी एजिंग फूड्स का करें इस्तेमाल
त्वचा की देखभाल करने के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट से लेकर घरेलू मास्क का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसके बाद भी चेहरे के दाग धब्बे और झुर्रिया कम नहीं होती है। चेहरे की समस्या को दूर करने के लिए महंगे प्रोडक्ट भी काम नहीं आते है। अगर आप भी चेहरे की दाने और झुर्रियों से परेशान है।

बता दें कि स्किन केयर करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट के साथ साथ हेल्दी डाइट का होना बहुत जरुरी होता हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट और हेल्दी डाइट की मदद से चेहरे की दाग धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आज हम एंटी एजिंग फूड्स की बात करें जो स्किन से संबंधी सभी परेशानी को हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे। चलिए जानते है इंटी एजिंग फूड्स के बारे में।

अंडे
स्किन और बालों की केयर करने के लिए अंडा बहुत ही लाभदायक है। नाश्ते में अंडे का सेवन करना चाहिए। अंडे में प्रोटीन अधिक मात्रा पाया जाता है प्रोटीन बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। चेहरे और बालों की खूबसूरती के लिए अंडे का सेवन करना चाहिए। सिल्की बालों के लिए महिलाएं अंडा लगाती हैं। बालों में अंडे का पैक लगाने के साथ साथ अंडो को अपनी डाइट में शामिल करें।

एवोकाडो
स्किन की केयर करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट के साथ हेल्दी डाइट होना बहुत जरुरी होता है। चमकदार और दाग फ्री स्किन के लिए विटामिन और खनिज का सेवन करना बहुत जरुरी होता है। एवोकाडो में विटामिन पाया जाता है। इस फल के सेवन से चेहरे पर ग्लो देखने मिलती है। एवोकाड़ो में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि स्किन की केयर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

दही
बालों और स्किन की केयर करने के लिए दही के मास्क का इस्तेमाल किया जाता हैं दही को बालों और स्किन पर लगाने के साथ साथ इसका सेवन भी करना चाहिए। दही में कैल्शियम पाया जाता है, इन्हीं कैल्शियम की वजह से त्वचा में कसाव देखने को मिलता है। दही खाने से चेहरे के दाग धब्बे, मुंहासे दूर हो जाते है। पिंपल को हटाने के लिए दही के पेस्ट को फेस पर लगाने के साथ साथ दही का सेवन भी करना चाहिए।

मेथी
मेथी का सेवन करना बालों और स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। मेथी में खनिज, एंटी ऑक्सिडेंट्स पाया जाता है जो चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। मेथी खाने से बालों झड़ना भी कम होता हैं। घने बालों को लिए भी आप मेथी का सेवन कर सकते है।

बादाम
त्वचा की देखभाल करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट के साथ साथ हेल्दी डाइट का सेवन जरुर करना चाहिए। बादाम में ओमेगा 3 और विटामिन ई पाया जाता है जो कि कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है। बादाम के सेवन से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। स्किन के साथ साथ बादाम बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
