Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्लू लाइट से होता है स्किन पर घातक नुकसान, इस तरह खुद को बचाएं
आजकल लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सारा समय फोन यूज करते हैं। घंटो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से स्किन पर काफी असर पड़ता है। मोबाइल फोन लैपटॉप की स्क्रीन से ब्लू लाइट निकलती है जिससे स्किन को काफी नुकसान होता है।

ब्लू लाइट का ज्यादा इस्तेमाल करने से शरीर में थकान, सिर दर्द और डार्क सर्कल जैसी परेशानी देखने को मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे ब्लू लाइट से स्किन पर होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

सनस्क्रीन
ब्लू लाइट से बचने के लिए ब्लू लाइट वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ब्लू लाइट की वजह से चेहरे पर झुर्रियां और सूजन देखने को मिलती हैं। अगर आपको ब्लू लाइट वाली सनस्क्रीन नहीं मिलती है तो आप उस सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें जिसमें जिंक ऑक्साइड, टाइटेनियम डाईऑक्साइड और एंटी ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में हो। आप घरेलू मास्क और क्रीम का भी यूज कर सकती हैं।

टॉपिकल ऐंटी-ऑक्सिडेंट का यूज करें
स्किन को खतरनाक ब्लू लाइट से बचाने के लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में टॉपिकल ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स को शामिल करें। खाने में फल और सब्जियों का सेवन करें। क्योंकि हरी सब्जियों और फल में ऐंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

नाइट स्किन सीरम का यूज करें
रात में सोते समय नाइट क्रीम या सीरम लगाना चाहिए। नाइट क्रीम या सीरम लगाने से स्किन पर ब्लू लाइट के नुकसान से बचा जा सकता है। नाइट क्रीम लगाने से स्किन के दाग धब्बे भी कम हो जाते है।

फोन को नाइट टाइम मोड में यूज करें
स्मार्टफोन को नाइट मोड से यूज करें इससे ब्लू लाइट से स्किन के डैमेज से बचा जा सकता है। त्वचा को खतरनाक ब्लू लाइट से बचाने के लिए आप अपने फोन का इस्तेमाल नाइट मोड में यूज करें। साथ ही मोबाइल फोन का कम से कम इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
