Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
स्किन टाइटनिंग के लिए दीपिका कक्कड़ के इस खास फेस पैक का करें इस्तेमाल, डलनेस हो जाएंगी दूर
बढ़ती उम्र के लक्षण चेहरे पर दिखाई देते हैं। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का कसाव कम होने लगता है। ऐसे में त्वचा पर झुर्रियां आ जाती हैं। झुर्रियां और फाइन लाइन्स की वजह से उम्र ज्यादा लगती हैं। महिलाएं अपनी उम्र से कम दिखना चाहती हैं। टाइट और ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं।

वहीं कुछ महिलाएं घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर त्वचा की देखभाल करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने घरेलू नुस्खा शेयर किया है। दीपिका कक्कड़ ने स्किन टाइटनिंग के लिए होममेड फेस मास्क शेयर किया है। चलिए जानते हैं स्किन टाइटिंग करने का सही तरीका।

स्क्रब
एक चम्मच चीनी, एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच शहद, 3 टी ट्री ऑयल, 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल लें। सबसे पहले चीनी को पीस लें। चीनी को दरदरा पीसे इसके बाद इसमें कॉफी शहद, टी ट्री ऑयल और नारियल तेल डालें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। गाढ़ा पेस्ट तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। ऑयली स्किन वाले नारियल तेल की जगह नींबू का रस यूज कर सकते हैं। इस स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करें। 1 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।

स्टीम
स्क्रब करने के बाद चेहरे पर स्टीम लेना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप स्टीम ना लें। सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं 4 मिनट से ज्यादा स्टीम ना लें। स्टीम लेने से त्वचा के पोर्स में फंसी गंदगी बाहर निकल जाती है।

फेस पैक
स्टीम लेने के बाद चेहरे पर फेस पैक लगाना चाहिए। फेस पैक लगाने के लिए 2 चम्मच पका हुआ चावल, 1 चम्मच दूध, आधा चम्मच शहद लें। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को ज्यादा पानी में पकाना होगा। चावल के पानी से चेहरे को साफ करें। इस बाउल में चावल लें, इसमें दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। चावल का फेस पैक स्किन को टाइट करने में मदद करता है। हफ्ते में एक बार चावल के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।

बादाम का सीरम
फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर बादाम के तेल का सीरम लगाएं।सीरम से मसाज करने से चेहरे पर चमक आती हैं। सीरम का इस्तेमाल करने से स्किन के पोर्स छोटे हो जाते हैं। अगर आपके पास सीरम नहीं है तो आप बादाम के तेल से भी चेहरे क मसाज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications