Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इन आसान स्टेप्स से बनाएं बीटरूट क्रीम, सर्दियों में स्किन को मिलेगा ग्लो और पोषण
एक नई रिसर्च में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि सेहत के लिए बीटरूट यानि चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना कसरत करने वाले लोगों को इस जूस के सेवन से स्टेमिना मिलता है। चुकंदर का जूस पीने से कसरत करने की समयावधि में 16 प्रतिशत का इजाफा होता है। ये थकान को कम करने में भी मदद करता है। सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बीटरूट बेहद लाभकारी है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और ये ब्लड प्यूरीफाई करने का काम करता है।

सर्दियों की दस्तक मिलने के बाद से ही त्वचा का अतिरिक्त ख्याल रखना पड़ता है। सर्दियों में सब एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तलाश में रहते हैं जिससे त्वचा में देर तक नमी बनी रहे। लेकिन बाजार में मिलने वाले क्रीम त्वचा के लिए कितनी फायदेमंद है इसका अंदाजा नहीं लग पाता है। उन क्रीम और लोशन्स में मौजूद केमिकल त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। आपकी इन सब चिंता को दूर कर सकती है बीटरूट क्रीम।
चुकंदर में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है। त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में ये काफी मददगार साबित हो सकता है। इस सर्दी में आप अपनी त्वचा का गुलाबी निखार बरकरार रखने के लिए बीटरूट क्रीम लगा सकते हैं और यहां जानें उसे तैयार करने के आसान स्टेप्स।

बीटरूट क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामान:
छिला हुआ बीटरूट - 1
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल - 1
बादाम का तेल - 1/2 चम्मच

बीटरूट क्रीम बनाने की विधि
छिले हुए चुकंदर को घस लें। अब छान कर उसका पल्प और रस अलग कर लें।
एक बाउल में एलोवेरा जेल, बादाम तेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण का टेक्सचर सफेद होने तक इसे मिलाएं। अब इसमें 4 से 5 चम्मच बीटरूट का जूस डालें। एक अच्छा पेस्ट बन जाने तक इस मिश्रण को मिलाएं। अब इसे एक छोटे बॉक्स में रख लें और उसे फ्रीजर में डाल दें। इस क्रीम को 15 दिनों तक रखा रहने दें। सबसे पहले पैच टेस्ट करें। यदि आपको लगता है कि ये त्वचा पर ज्यादा रंग छोड़ रहा है तो इसमें आप और एलोवेरा जेल मिला सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल
सर्दियों में ये जरूरी हो जाता है कि आप त्वचा पर कोई क्रीम लगाकर ही घर से बाहर जाएं। ये क्रीम लें और अपने चेहरे पर हाथों से रोटेशन मूव करते हुए लगाएं। ये आपकी त्वचा को गुलाबी ग्लो देगा। वैसे आप चाहें तो इस क्रीम को नाईट क्रीम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीटरूट बालों के लिए भी है फायदेमंद
त्वचा ही नहीं, बीटरूट आपके बालों की खूबसूरती भी डबल कर सकता है। आप एक बीटरूट को ग्राइंड करें और उसे हिना के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए सिर पर लगा रहने दें। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आप इसमें थोड़ा सा विनेगर मिला सकते हैं। आपको खुद ही फर्क नजर आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
