Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्किन के लिए संजीवनी बूटी है प्राचीन फेशियल कपिंग ट्रीटमेंट
प्राचीन समय में इस्तेमाल होने वाले उपचारों से स्किन को आज भी बहुत फायदे होते हैं। ऐसी बहुत सी थेरेपी हैं जो आज भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। इनमें से एक है फेशियल या फेस कपिंग। इसके सकारात्मक परिणामों की वजह से आजकल ये थेरेपी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रही है।

इस थेरेपी से त्वचा को ऑक्सीजन मिलता है जिससे त्वचा पर प्राकृतिक रूप से चमक आती है। बॉडी कपिंग से अलग फेशियल कपिंग बहुत आसान और दर्द रहित होती है। कई हॉलीवुड सिलेब्रिटी जैसे कि जेनिफर एनिस्टन और ग्वेनेथ पाल्ट्रो स्वियर ने भी अपनी स्किन पर ये ट्रीटमेंट करवाई है। आइए जानते हैं फेशियल कपिंग के बारे में।

कैसे करती है काम
वैसे तो कोई भी इस थेरेपी को कर सकता है लेकिन फिर भी आपको प्रोफेशनल व्यक्ति की देख-रेख में ही ये थेरेपी करनी चाहिए। इस प्राचीन स्किन ट्रीटमेंट से त्वचा में ऑक्सीजन का प्रवाह तेज होता है।
इसके लिए सबसे पहले चेहरे और गर्दन को साफ करना पड़ता है ताकि वहां पर कोई कीटाणु ना रहे। इसके बाद औषधीय तेलों से चेहरे और गर्दन की हल्के हाथों से मालिश की जाती है। अब चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर सक्शन कप लगाएं। चेहरे की मांसपेशियों पर इसे घुमाएं। ये सक्शन कप चेहरे के ऊतकों को पुर्नजीवित करने के लिए वैक्यूम बनाते हैं। इससे त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे त्वचा की चमक दोगुनी हो जाती है।

फेशियल कपिंग थेरेपी के लाभ
फेशियल कपिंग ट्रीटमेंट से त्वचा की कोशिकाएं उत्तेजित होती हैं जिससे कोलाजन का स्तर बढ़ता है। मांसपेशियों में तनाव कम होता है और ऑक्सीजन एवं रक्त का प्रवाह बढ़ता है। चेहरे के ऊतकों को आराम मिलता है और चेहरे की चमक बढ़ती है। अगर चेहरे पर कोई दाग या एजिंग के निशान हैं तो वो भी फेशियल कपिंग से दूर होते हैं। इस ट्रीटमेंट से स्किन स्वस्थ और चमकदार बनती है।

घर पर कैसे करें फेशियल कपिंग
वैसे तो आप इस ट्रीटमेंट को घर पर ही कर सकते हैं लेकिन आपको बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि कोई भी गलती होने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। चेहरे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है इसलिए आपको इस मामले में बहुत सावधान रहना पड़ता है।
फेशियल कपिंग के स्टेप:
सबसे पहले किसी सौम्य क्लींजर से चेहरे को साफ कर लें।
अब चेहरे पर जोजोबा ऑयल जैसे किसी तेल से हल्के हाथों से मालिश करें।
अब एक सक्शन कप लें और उसे चेहरे की त्वचा पर लगाएं।
आपको त्वचा में खिंचाव जैसा महसूस होगा। सक्शन कप को चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर घुमाएं।
चेहरे के बीच के हिस्से से शुरु करते हुए बाकी हिस्सों पर ले जाएं।
फेशियल कपिंग एट होम में अलग-अलग आकार के कई सक्शन कप आते हैं।
इस थेरेपी को 10 मिनट से ज्यादा समय तक न करें।
इस थेरेपी को करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। उनसे पूछें कि आपकी स्किन को ये थेरेपी कैसे संभाल सकती है। इस बात का ध्यान रखकर आप इस थेरेपी से होने वाली अन्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
