Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
5 तरीके से हल्दी का करें इस्तेमाल, मिलेगा पिंपल से छुटकारा
हल्दी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। महिलाएं अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद भी कई बार महिलाओं के चेहरे पर पिंपल और पिंपल के दाग नहीं जाते हैं। ऐसे में महिलाएं स्किन पर घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं।

अगर आप भी चेहरे के दाग धब्बे से निजात पाना चाहती है तो हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्दी के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो भी देखने को मिलता हैं। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आप हल्दी का कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते है हल्दी को यूज करने का तरीका।

हल्दी और एलोवेरा
एलोवेरा में मेडिक्लिनल प्रोपर्टी होती है जो कि स्किन से संबंधी सभी तरह की परेशानी को दूर करता है। एलोवेरा मुंहासों की परेशानी को दूर करता हैं। एलोवेरा हल्दी का पैक बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी, 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। एलोवरे जेल और हल्दी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। कम से कम चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरे धो लें।

हल्दी और नीम
नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हल्दी और नीम का फेस पैक बनाने के लिए नीम की पत्तियां लें। उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पत्तियों को ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को मुहांसे पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।

हल्दी और शहद
चेहरे की रंगत के लिए शहद बहुत ही लाभकारी होता हैं। शहद और हल्दी को एक साथ मिलाकर स्किन पर लगाएं तो स्किन कोमल और मुलायम हो जाती हैं। शहद और हल्दी का पैक बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी और आधा चम्मच शहद लें। हल्दी और शहद को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। पेस्ट के सूखने के बाद चेहरा धो लें।

हल्दी और दही
दही में लेक्टिक एसिड पाया जाता है तो स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। हल्दी और दही का पैक बनाने के लिए सबसे 2 चम्मच हल्दी और आधा चम्मच हल्दी लें। हल्दी और दही को अच्छी तरह से मिक्स करें। पेस्ट तैयार होने के बाद चेहरे पर लगाएं 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

हल्दी और दूध
दूध में लेक्टिक एसिड होता है जो कि स्किन हानिकारक कीटाणुओं से बचाता है। हल्दी और दूध के इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। हल्दी और दूध का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दूध, आधा चम्मच हल्दी और कॉटन, दूध और हल्दी को अच्छी तरह से मिला लें। अब कॉटन की मदद से दूध और हल्दी को चेहरे पर लगाएं। ठंडे पानी से अपना मुंह धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
