Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
गर्मियों में स्किन से जुड़ी हर समस्या के लिए इस्तेमाल करें लीची फेस पैक
गर्मियों में लीची खाना हर किसी को पसंद होता है। लीची खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है वहीं चेहरे पर चमक देखने को मिलती हैं। लीची का फेस पैक त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लीची का फेस पैक त्वचा की गहराई से पोषण करता है।

लीची के फेस पैक से पिंपल, सनटैन और दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए आप लीची के इन फेस पैक का करें इस्तेमाल।

ड्राई स्किन के लिए लीची फेस पैक
गर्मियों में तेज धूप की वजह से स्किन टैन हो जाती है। तेज धूप में झुलसी स्किन को रिपेयर करने के लिए आप लीची फेस पैक का इस्तेमाल कर कती हैं। लीची का फेस पैक सनटैन को कम करता है। लीचा का फेस पैक इस्तेमाल करने से त्वचा की ड्राईनेस भी कम होती है।
इस तरह बनाएं फेस मास्क
लीची पल्प को चेहरे पर गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। कुछ हफ्तों में चेहरे पर फर्क देखने को मिलेगा।

झुर्रियों के लिए इस तरह लीची का करें इस्तेमाल
त्वचा की खास देखभाल के लिए लीची का फेस मास्क बहुत ही अच्छा माना जाता है। लीची का फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों को कम करने में काफी मददगार करता है। झुर्रियों को कम करने के लिए आप लीची और केले का फेस पैक लगा सकती हैं।
इस तरह बनाएं फेस मास्क
एक कटोरी में 1 चम्मच मैश केला और मैश लीची मिलाएं। इसके बाद इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। इस फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएगी।

ऑयली स्किन के लिए लीची फेस मास्क
गर्मियों में ऑयली स्किन पर पिंपल और दाने हो जाते हैं। पिंपल से बचने के लिए आप लीची और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लीची का फेस पैक त्वचा पर जमे एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है। लीची का फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा पर ग्लो आता है।
ऑयली स्किन के लिए लीची फेस पैक बनाने का तरीका
2 चम्मच लीची का रस और 2 चम्मच गुलाब जल को मिला लें। कॉटन की मदद चेहरे और गर्दन पर इस मिक्षण को लगाएं। सूखने के बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। इस फेस को हफ्ते में तीन से चार बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
